सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

India-china-nepal: आखिर किस वजह से बिगड़ रहे हैं भारत-नेपाल-चीन सीमा पर हालात

हाल ही में भारत चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों और नेपाली सैनिकों के बीच कुछ सामान्य हिंसक झड़पों की खबरें सामने आई है. इसके बाद जहां चीनी सेना ने विवादित क्षेत्र पर अपने हेलीकॉप्टर से निगरानी को बढ़ा दिया है, वही भारतीय सेना भी 'एलएसी' पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयार है. वहीं दूसरी ओर देखें तो नेपाल द्वारा भारत को इन दिनों एक आक्रामक देश के रूप में प्रदर्शित किया गया. वह भारत देश जिसने आज तक किसी भी देश पर आगे होकर हमले करने की सोची भी नहीं हो, शांति प्रिय देश पर भारत के अभिन्न मित्र रहे नेपाल द्वारा इस तरह का आरोप लगाना भू राजनीति की दिशा में काफी गंभीर प्रश्न खड़े करता है.  दरअसल इन सब के पीछे देखा जाए तो वर्तमान में चल रही वैश्विक राजनीति के मुद्दे काफी महत्वपूर्ण भूमिका दिखाते नजर आते हैं.  अमेरिका सहित जहां विश्व के अधिकांश देश कोरोना वायरस के लिए जहां चीन पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं, वही कोरोना वायरस की जांच के लिए डब्ल्यूएचओ में ताइवान को भी समिति का सदस्य बनाए जाने की मांग की जा रही है जिसका समर्थन भारत के द्वारा भी किया जा रहा है. हालांकि भारत कोरोना...

'Boys Locker Room': आखिर क्यूँ इतना चर्चा में हैं दिल्ली का यह social media ग्रुप

ग|लियां और बदतमीजी मुझे भी आती है, मगर सब्र रखता हूँ, सवाल परवरिश पर उठेंगे बस इसलिए चुप रहता हूँ। किशोरावस्था को लेकर मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि यह व्यक्ति के विकास और विनाश की अवस्था है. यदि इस समय किशोर को संस्कार, संस्कृति और सद मार्ग का पोषण मिले तो यह फल फूल देने वाले एक विशाल वृक्ष के रूप में खड़ा हो जाता है वही इसे यदि आधुनिकता के नाम पर गंदी अश्लीलता दुर्भावना क्रोध और कुमार की खाद मिले तो यह एक अनचाही कृषि पैदावार के समान होगा.  हाल ही में दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम  (boys locker room) नाम से ग्रुप चलाने वाले लड़कों को हिरासत में लिया है. इनमें से ज्यादातर लड़के किशोरावस्था में है. इंस्टाग्राम पर लगभग 27 दोस्तों के साथ यह ग्रुप चल रहा था. जिसमें उनकी स्कूल की लड़कियों के फोटो थे और वहां पर सभी रेप और सेक्स के बारे में चर्चा करते थे. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब इस ग्रुप के ही एक लड़के ने ग्रुप की चैट की कुछ स्क्रीनशॉट्स सोशल मिल गया पर सार्वजनिक कर दिए.  आजकल की विकसित होती युवा पीढ़ी के बीच किस तरह की मानसिकता चल रही है इसे देखकर न...

International Dance Day 2020: Dance मेरे लिए खुश रहने का सबसे बेहतर तरीका हैं...

कला चाहे किसी भी रूप में हो यह मानव भावों की अभिव्यक्ति का सदा से ही एक सफलतम माध्यम रहा है. फिर चाहे बात संगीत कला की हो नृत्य कला की हो अथवा गायन वादन कला की.  कला के माध्यम से किसी देश की संस्कृति और सभ्यता का परिचय प्राप्त होता है. साथ ही यह भी पता लगता है कि यह संस्कृति कितनी समृद्ध है तथा इसके मूल्य कितने विस्तृत हैं. विभिन्न कलाओं में नृत्य कला को काफी महत्वपूर्ण माना गया है. सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर वर्तमान तक नृत्य परंपरा अविरल चलती आ रही है. प्राचीन समय में प्राप्त चाहे कांसे की नर्तकी की मूर्ति हो अथवा नृत्य रत नटराज की मूर्ति. सभी भारतीय परंपरा में नृत्य के महत्व को साकार करते हैं. आज भी भारत में कई तरह की नृत्य शैलियां विद्यमान है. यदि राजस्थान की बात करें तो राजस्थान के कालबेलिया नृत्य को तो यूनेस्को ने अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में भी शामिल किया है. नृत्य/ डांस न सिर्फ आपकी भाव अभिव्यक्ति का माध्यम बनता है बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है. तो आइए आज इस इंटरनेशनल डांस डे डांस करते हुए मजा लीजिए.

किसी भी इंटरव्यू(interview) में सफल होने के लिए जानिए कुछ बेहतरीन टिप्स(Tips)...

इंटरव्यू आज के समय में नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और साथ ही यह अधिकांश युवाओं के चिंता की भी एक वजह बन जाता है. इंटरव्यू में आप का प्रदर्शन आपकी सफलता को सुनिश्चित करता है. इंटरव्यू के संबंध में कुछ बातें हैं जिनका ध्यान आप को रखना चाहिए, जैसे - जब भी इंटरव्यू के लिए जाएं ज्यादा तड़कती फड़कती ड्रेस की अपेक्षा फॉर्मल ड्रेस को तवज्जो दें. खुद पर पूरी तरह से फिट, साफ-सुथरी और आयरन की हुई शर्ट पहने और इस से मैच करती हुई अच्छी सी पेंट पहने. अगर पेंट ढीली है तो इस पर बेल्ट जरूर पहने. आपके बाल अच्छी तरह से व्यवस्थित और कंघी किए हुए होने चाहिए और दाढ़ी भी क्लीन शेव हो तो इसे बेहतर माना जाता है. यदि आप ठंड के मौसम में इंटरव्यू देने के लिए जा रहे हैं तो आप सामान्य भूरे अथवा नीले रंग का कोट पहन सकते हैं. इंटरव्यू के दौरान अपना कॉन्फिडेंस दर्शाने के लिए अपने चेहरे पर एक स्माइल जरूर बनाए रखें. जो भी सवाल आपसे पूछा जाए उसका स्पष्ट और मध्यम आवाज में जवाब दें ताकि सामने वाले को आप की आवाज सुनाई दे सके. इंटरव्यू में जाने से पहले और इंटरव्यू खत्म होने के बाद वाप...

रामायण में मेघनाथ का किरदार निभाने वाले विजय अरोरा की लड़कियां हुआ करती थी दीवानी

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण  का पुनः प्रसारण जब से दूरदर्शन पर किया जा रहा है तब से इसने भारतीय धारावाहिक की लिस्ट के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. नई पीढ़ी में इस धारावाहिक के किरदार नए सिरे से प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं. साथ ही लोगों में इस बात की भी जिज्ञासा है कि इसमें अभिनय करने वाले किरदार वास्तविकता में कौन है तथा अब क्या कर रहे हैं?  इसी कड़ी में हाल ही में रावण के पुत्र मेघनाथ का किरदार निभाने वाले 'विजय अरोरा' लोगों के जेहन में छा गए हैं. आपको बता दें विजय अरोड़ा ने रामायण में काम करने से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और उनके डैशिंग लुक्स की लड़कियां दीवानी हुआ करती थी. 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' यह गाना तो आप सभी ने सुना होगा इस गाने में आपको विजय अरोरा दिखाई देते हैं. विजय अरोरा ने रामायण में इतना दमदार अभिनय किया था कि हर कोई उनका दीवाना हो गया था.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'जरूरत' से की थी. लेकिन उनके करियर में इन्हें विशेष पहचान दिलाने वाली फिल्म 'यादों की बारात' रही. जिसमें जीनत अमान इनके अप...

सुष्मिता सेन ने केवल पैरों की उंगलियों पर बनाया अपने पूरे शरीर का संतुलन, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

पूरे देश में चल रहे लोकडाउन के बीच आम आदमी से लेकर प्रसिद्ध हस्तियों तक सभी लोग अपने-अपने घर पर समय व्यतीत कर रहे हैं. इसके लिए तमाम सेलिब्रिटीज भी लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं.  इसी कड़ी में हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर काफी हैरान कर देने वाली फोटो शेयर की. इस फोटो में उनका अंदाज़ देखने लायक है. फोटो में वह योग करती नजर आ रही है और इसकी खास बात यह है कि उन्होंने केवल अपने पैरों की उंगलियों पर ही पूरा संतुलन बनाया हुआ है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस चुनौती को मैंने खुद को करने को दी है और साथ ही उन्होंने इस चैलेंज को दूसरों को भी ट्राई करने की सलाह दी है.  आपको बता दें इस फोटो को लेकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं साथ ही उनकी सराहना भी कर रहे हैं. कैरियर की बात करें तो वह जल्द ही एक वेब सीरीज जिसका नाम 'आर्या' है के जरिए फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली है.

मोदी और आडवाणी के साथ नजर आईं रामायण की सीता, पुरानी फोटो हुई वायरल

देश में चल रहे लोक डाउन के बीच जनता की भारी मांग को देखते हुए सरकार द्वारा दूरदर्शन के सर्वाधिक प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण के पुनः प्रसारण का निर्णय लिया गया था. अपने प्रसारण के साथ ही इस आध्यात्मिक सीरियल ने टीवी दुनिया के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इसके साथ ही इसमें विभिन्न किरदारों की भूमिका निभाने वाले कलाकार आज की पीढ़ी में नए सिरे से लोकप्रियता भी हासिल करते जा रहे हैं. हाल ही में रामायण धारावाहिक में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chokha liya) का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. फोटो में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ देखा जा सकता है. आपको बता दें यह फोटो खुद दीपिका ने शेयर किया है. फोटो के बारे में बात करें तो यह उस समय की है जब दीपिका को वडोदरा से चुनाव मैदान में उतारा गया था. उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'एक पुरानी फोटो, उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी. मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट. इस बारे ...

Status लगाने से लेकर मैसेज भेजने तक, कोरोना वायरस की वजह से WhatsApp में हुए ये बड़े बदलाव

कोरोना महामारी ( corona virus ) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए देश और दुनिया के कई क्षेत्रों में लोक डाउन लगाया गया है. भारत में भी 21 दिन के लोक डाउन को लागू किया गया है जिसे संभवत आगे भी बढ़ाया जा सकता है. लोक डाउन के तहत जहां सरकार के प्रयास इस महामारी से देश को बचाने को लेकर है वही सरकार इस बात को लेकर भी चिंतित है कि सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले मैसेज, वीडियोस आदि से किसी भी तरह की कोई पैनिक स्थिति उत्पन्न ना हो. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने भी अपने कुछ फीचर्स में बड़े बदलाव किए हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में - स्टेटस की समय अवधि की 15 सेकंड - मोबाइल नेटवर्क में आ रही दिक्कत को कम करने के लिए वॉट्सऐप ने स्टेटस अपडेट में डाले जाने वाले वीडियो की समयसीमा 30 सेकंड से घटाकर 15 सेकंड कर दी है. मैसेज फॉरवर्ड पर भी नियंत्रण - कोरोना वायरस से जुड़ी हुई विभिन्न तरह की भ्रामक तथा अनर्गल बातों के प्रचार को रोकने के लिए वॉट्सऐप ने फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज (Frequently Forwaded Messages) को सिर्फ एक चैट पर भेजने की लिमिट तय कर...

PUZZLE : बड़े बड़े लोगों को भी पसीने आ गए इस पहेली का उत्तर ढूढ़ने में, क्या आप हल कर सकते हैं

हमारे मस्तिस्क की कार्य क्षमता जितनी हम समझते हैं उससे कई गुना अधिक हैं. आप अपने मस्तिष्क को जितना अधिक इस्तेमाल करते हैं इसकी कार्यक्षमता उतनी ही अधिक बदती जाती हैं.  कुछ समय पहले चीन आदि देशों में सोशल मीडिया पर एक पजल काफी वायरल हो रही है. देखने में काफी सामान्य से लगने वाली यह बदल बड़े-बड़े लोगों के भी दिमाग से ऊपर जा रही है. आपको जानकर हैरानी होगी यह बदल कक्षा 6 के एग्जाम में दी गई थी. ऎसी है पहेली - फोटो के रूप में दी गई इस पहेली में 6 कॉलम दिए गए थे जिनमें 16, 06, 68, 88, एक कार का चित्र और 98 नंबर दिए गए हैं. अब इसमें सवाल पूछा गया था कि कार किस नंबर पर पार्क हो रही है. आप भी करें कोशिश - इस तस्वीर को देखकर आप भी कोशिश करें कि क्या आप इसका जवाब दे सकते हैं. जवाब देने के लिए आपको सिर्फ 20 सेकंड का समय मिलता हैं. आपकी समस्या को आसान करने के लिए बता दें कि इसमें किसी भी तरह की कोई गणितीय कैलकुलेशन नहीं है. सिर्फ इसमें आपको अपनी तार्किक क्षमता का उपयोग करना होगा. कमेंट करके आप हमें अपना जवाब भेज सकते हैं.

ICC ने किया चैलेंज: 131 केएल राहुल के बीच एक विराट कोहली को ढूँढ निकालो

ICC ने किया चैलेंज: 131 केएल राहुल के बीच एक विराट कोहली को ढूँढ निकालो कोरोना वायरस से फैल रही महामारी के चलते संपूर्ण देश में लोक डाउन लगाया गया है. न सिर्फ भारत बल्कि सारी दुनिया में ही अपने अपने नागरिकों को बचाने के लिए लॉक डाउन जैसे नियमों का पालन किया जा रहा है. इस वैश्विक महामारी के कारण ही कई महत्वपूर्ण सम्मेलनों बैठकों के साथ ही कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों को भी स्थगित किया गया है. इनमें टोक्यो ओलंपिक से लेकर विभिन्न क्रिकेट टूर्नामेंट और प्रतियोगिताएं शामिल है. क्रिकेट की दीवानगी जगजाहिर है लेकिन लेकिन इस वैश्विक संकट में क्रिकेट के दीवानों को अपनी और आकर्षित करने के लिए आईसीसी कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. इन दिनों लगातार आईसीसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर तरह-तरह के पोस्ट्स और एक्टिविटीज सामने आती रहती है जो क्रिकेट के फैंस के लिए काफी सुकून भरी रहती है. हाल ही में आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक 131 चेहरों वाली इमेज को पोस्ट किया है. यह काफी छोटी छोटी इमेज है इनमें से 130 फोटोस तो केएल राहुल की है वही एक फोटो विराट कोहली की है. देखने वालों के लिए चैलेंज है कि ...

(RAMAYAN) रामायण ने पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को बना दिया फिर से सबका चहेता..

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हुए केंद्रीय सरकार द्वारा संपूर्ण देश में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई थी. ऐसे में घर पर लोगों  को अपना समय व्यतीत करने के लिए देश के जन जन के चहेते धारावाहिक रामानंद सागर कृत 'रामायण' के प्रसारण का निर्णय भी लिया गया. मनोरंजन और आध्यात्मिकता का संगम - रामायण न सिर्फ लॉक डाउन में घर पर रह रहे लोगों के लिए मनोरंजन का एक साधन बनी है इसके साथ ही इसने लोगों को नैतिकता, धार्मिकता तथा पारिवारिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति भी आकर्षित किया है.  इसके अलावा आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि रामायण के पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को टीवी क्षेत्र में एक नवीन पहचान दिलाई है. बढ़ते निजी चैनलों तथा वेब सीरीज के द्वारा परोसे जा रहे अश्लील और बेतुके कंटेंट के बीच रामायण के प्रसारण ने प्रसार भारती को फिर से जन-जन का चहेता बना दिया है. इस तरह रही रेटिंग - पिछले शनिवार की सुबह रामायण के शुरुआती एपिसोड में 34 मिलियन व्यूज और जिसकी रेटिंग थी 3.4 प्रतिशत. उसी रात इस शो को 45 मिलियन व्यूज मिले और इसे 5.2 प्रतिशत रेटिंग मिली. लॉन्च के दूसरे दिन, रवि...

कोरोनावायरस: यदि बाहर से मंगा रहे हैं खाना तो इन बातों का रखे विशेष ध्यान

कोरोनावायरस: यदि बाहर से मंगा रहे हैं खाना तो हो जाएं सतर्क इस समय पूरे देश में एक जिस महामारी ने अपना आतंक फैला रखा है वह है कोरोनावायरस. कोरोनावायरस काफी अधिक संक्रामक है जो एक से दूसरे व्यक्ति में काफी जल्दी ट्रांसफर होता है. इस समय जब पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है तो कइ लोग ऑनलाइन अथवा अन्य माध्यम से बाहर से खाना मंगा रहे हैं. यदि आप भी उनमें से हैं तो कुछ बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना बेहद आवश्यक है - अगर आप पर यह सब्जी ला रहे हैं तो सबसे पहले उन्हें पानी में अच्छी तरह धोएं.  यदि कोई पैकिंग वाला खाना मंगा रहे हैं तो उसे 72 घंटे पहले या तो स्टोर करें अथवा उसे स्प्रे करके संक्रमण रहित बनाएं. इसके साथ ही जिस प्लास्टिक के गिलास के कंटेनर में खाना पैक करके आया है उसे आप सैनिटाइज वाइप से साफ़ कर ले और खाली करके कचरा पात्र में फेंक दें. एक विशेष बात जो आपको ध्यान रखनी है आपको खाना डिलीवरी करने आए व्यक्ति के संपर्क में नहीं आना है हो सके तो ऑनलाइन पेमेंट का सहारा लें. यदि आप पिज्जा मंगाते हैं तो यह अच्छा होगा कि आप पिज़्ज़ा खाने से पहले माइक्रोवेव में कम स...

(Tablighi Jamaat) आखिर क्या है 'तबलीगी जमात', कैसे इसने देश को संकट में डाल दिया और किसकी रही गलती...

आखिर क्या है 'तबलीगी जमात', कैसे इसने देश को संकट में डाल दिया और किसकी रही गलती...  22 मार्च को सफलतापूर्वक आयोजित किए गए ‘जनताकर्फ्यू ’ और उसके बाद 24 मार्च  की रात से पूरे देश भर में शुरू किए गए 21 दिन के ‘लोक डाउन’ (lockdown ) के बाद यह लगने लगा था कि भारत विश्वव्यापी कोरोनावायरस को लेकर काफी सार्थक कदम उठा रहा है. सधी हुई रणनीति के साथ निश्चित रूप से इस पर विजय भी पा लेगा. लेकिन लोक डाउन के हफ्ते भर बाद ही एक ऐसी खबर निकल कर सामने आती है जो देशवासियों के अब तक के सारे प्रयासों पर पानी फेरती दिखाई देती है.  29 मार्च की रात से जब पुलिस दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से हजारों जमातियों  को बाहर निकाल कर और उन्हें हॉस्पिटल और क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजना शुरु करती है ‘तबलीगी जमात’ यह शब्द काफी चर्चा में आ जाता है. आज इस पूरे घटनाक्रम पर विश्लेषण किया जाएगा - क्या हैं तबलीगी जमात का अर्थ - आपकी जानकारी के लिए बता दें तबलीगी जमात का अर्थ- एक ऐसे समाज से माना गया है जो विश्वास फ़ैलाने का काम करता है. यह एक तरह का इस्लामी मिशनरी मूवमेंट है जो सारे व...

कोरोना से जंग : इमरजेंसी हो, तो लें सकतें हैं E-pass, जानिये कैसे करें डाउनलोड, और कैसे भरें फार्म

देश में इस समय कोरोनावायरस को लेकर महा अभियान चल रहा है इसी के मद्देनजर पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया हैं. यह इस महामारी को रोकने का एक सार्थक कदम हैं. लोगों को रही हैं दिक्कत - लेकिन इस वजह से कई लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं. कोई अपने ग्रह जिले से दूर फॅसा हुआ हैं तो किसी को अपने घर परिवार तक पहुचने में दिक्कत आ रही हैं. इ पास की गई हैं व्यवस्था - लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए इ पास की व्यवस्था की हैं. यानी इसे बनाने के लिए लोगों को अब किसी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे अपने घर बैठे वे प्रज्ञाम एप से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. ग्रीड बाय प्रज्ञाम एप्प- यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. ईपास प्राप्त करने के लिए इसे डाउनलोड करना पड़ेगा. डाउनलोड करने के बाद ऐप में नीचे की तरफ एक लिंक दी हुई होगी जिस पर क्लिक करना होगा और अप्लाई फॉर ईपास पर जाना होगा. इसके बाद यह आपका नाम और मोबाइल नंबर पूछेगा और आपके मोबाइल पर ओटीपी भी प्राप्त होगी जिसे आप को इस में डालना होगा. दस्तावेजों की होगी जांच -  एप...

HANTA VIRUS: कोरोना के बाद अब फैला हंता वायरस का डर

HANTA VIRUS : कोरोना के बाद अब फैला हंता वायरस का डर देश में इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर काफी नाजुक माहौल चल रहा हैं. केंद्र,राज्य और स्थानीय सरकारें अपने अपने स्तर पर इस समस्या से निपटने के प्रयास कर रही हैं. इसी बीच चीन से एक ओर परेशान कर देनी वाली खबर आ रही हैं जिसके अनुसार कोरोना के बाद एक ओर खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी हैं.इस वायरस का नाम हंता वायरस बताया जा रहा हैं. ग्लोबल टाइम्स द्वारा दी गयी न्यूज़ को सही माने तो इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी हैं. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात हैं कि लोगों द्वारा इस वायरस को लेकर गलत अफवाहें फैलाने से बचाया जाए. आपकी जानकारीनके लिए बतादे यह वायरस एक विशेष प्रकार के चूहों से फैल रहा हैं. इस चूहें की प्रजाति को डिअर माउस के नाम से जाना जाता हैं. यह हमारे घरों में अपये जाने वाले चूहों से थोड़ा ही अलग हैं. यह 2 से 4 इंच का हैं. इसकी अलग पहचान यह हैं कि यह दो रंग का हैं. साथ ही इसकी आंखें ओर कान भी लंबे हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह वायरस इस तरह के संक्रमित चूहों के मल, मूत्र और अवशिष्टों से फैलता हैं. गौरतलब ...

Coronavirus Janta Curfew: ताली-थाली की गूंज के बीच रोने लगीं सपना चौधरी, वीडियो वायरल

Coronavirus Janta Curfew : ताली-थाली की गूंज के बीच रोने लगीं सपना चौधरी, वीडियो वायरल पूरे विश्व में इस समय ' कोरोना वायरस ' के बढ़ते कहर को देखते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह रविवार यानी कि 22 मार्च के दिन जनता कर्फ्यू का पालन करें. जनता कर्फ्यू जाने कि इसे खुद जनता के द्वारा ही अपने ऊपर लगाया जाएगा तथा इसका पालन किया जाएगा. Source: sapna choudhary instagram account. प्रधानमंत्री मोदी के एक आह्वान पर सारा देश एकजुट हो गया और 22 मार्च के दिन जनता कर्फ्यू का अधिकांश पालन किया गया. वहीं इसी दिन शाम को 5:00 बजे सभी लोग अपने घरों पर के बाहर बालकनी में ताली बजाकर, थाली बजाकर अथवा घंटी आदि के द्वारा उन सभी लोगों का अभिवादन कर रहे थे जो इस मुश्किल घड़ी में हमारा साथ दे रहे हैं. https://www.google.com/amp/s/m.jagran.com/lite/delhi/new-delhi-city-ncr-sapna-chaudhary-know-who-is-the-groom-of-singe-and-dancer-sapna-chaudhary-20115388.html इसी बीच बॉलीवुड सितारों के भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें हर कोई अपनी तरह से इस मुहिम का ...

(Oral health) दांतों में लगे पुराने से पुराना दाग हटाने का आसान फार्मूला, एक बार इसे जरूर अपनाएं

स्वास्थ्य और सौंदर्य से संबंधित बेहतरीन जानकारी प्राप्त करते रहने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें. Oral health hindi आपके चेहरे पर यदि कोई चीज आपसे मिलने जुलने वालों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है तो उनमें से एक है आपके दांत. जी हां, जब आप किसी से बात करते हैं, हंसते हैं, मुस्कुराते हैं तो दांत ही हैं जो अपना प्रभाव सामने वाले पर सबसे ज्यादा छोड़ते हैं. ऐसे में यदि आपके दांत गंदे हैं तो यह आपको थोड़ा संकुचित कर देता है. आज के आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने ओरल हेल्थ को बेहतर कर सकेंगे - पान , गुटका,तम्बाकू से बचें - सबसे पहली चीज जो आपको करनी है वह यह कि यह जितने भी गंदी चीजें जैसे गुटखा, तंबाकू ,पान आदी आप खाते हैं इनका सेवन तुरंत प्रभाव से बंद कर दें. यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो कोशिश करें इनका सेवन कम से कम करें. नींबू नारियल पानी और बेकिंग सोडे का पेस्ट - इन तीनों चीजों को मिलाकर आप एक पेस्ट बना लें और अपने दांतो को अच्छे से ब्रश करने के बाद इस पेस्ट को अपने दांतों पर अच्छी तरह से लगाएं और उसके बाद इन्हें साफ कर ले. यह काफी...

कोरोना वायरस पर सार्क की कांफ्रेंस में इमरान खान ने भेजा दागी नेता, जानें उसके बारे में

कोरोना वायरस पर सार्क की कांफ्रेंस में इमरान खान ने भेजा दागी, जानें उसके बारे में हाल ही में बीते दिन 15 मार्च को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की बढ़ती गंभीर स्थिति तथा इसके संभावित समाधान को लेकर शार्क समूह के विभिन्न राष्ट्र अध्यक्षों एवं प्रधान मंत्रियों के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सभी सदस्य देशों ने इसमें शामिल होने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया था. लेकिन इस दौरान जो एक बात अलग निकलकर आई वह यह थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस वीडियो कांफ्रेंस में स्वयं शामिल नहीं हुए बल्कि उन्होंने अपने जिस प्रतिनिधि को भेजा वह असल में दागी हैं. पाकिस्तान स्वास्थ्य मामलों के विशेष सहायक डॉक्टर जफर मिर्जा को कॉन्फ्रेंस में शामिल होने हेतु भेजा गया था. https://navbharattimes.indiatimes.com/india/proposed-saarc-video-conferencing-on-tackling-coronavirus-likely-to-take-place-on-15th-march/amp_articleshow/74628115.cms मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भले ही वे इस कांफ्रेंस में कोरोना के समाधान को लेकर शामिल हुए हो लेकिन जफर मिर्जा पर उनके ही देश में कोरोन...

सिर्फ सिंधिया' को स्वार्थी कहने से काम नहीं चलेगा यह 'कांग्रेस' के लिए आत्ममंथन का समय है

हाल ही में जब पूरे देश में हर जगह 'कोरोनावायरस' को लेकर चर्चा गर्म थी उसी बीच भारतीय राजनीति में एक ऐसा पल आता है जो सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. देश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी के एक कद्दावर नेता द्वारा इसकी सदस्यता को त्याग कर प्रमुख विपक्षी पार्टी को ज्वाइन कर लेना एक काफी बड़ी बात है. दरअसल हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता और कांग्रेस शासन में केंद्र सरकार में प्रमुख भूमिका निभा चुके युवा कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक बेहतरीन अवसर था कांग्रेस पार्टी को यह दिखाने के लिए कि अब उसका वर्चस्व लगातार समाप्त होता जा रहा है. पार्टी ने सिंधिया का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके साथ ही पार्टी ज्वाइन करते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा में पर्चा भी भर दिया है. इसी दौरान विभिन्न पार्टियों के कई प्रमुख नेता ज्योतिरादित्य को एक स्वार्थी नेता के तौर पर स्थापित करके अपना ...