सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

India-china-nepal: आखिर किस वजह से बिगड़ रहे हैं भारत-नेपाल-चीन सीमा पर हालात

हाल ही में भारत चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों और नेपाली सैनिकों के बीच कुछ सामान्य हिंसक झड़पों की खबरें सामने आई है. इसके बाद जहां चीनी सेना ने विवादित क्षेत्र पर अपने हेलीकॉप्टर से निगरानी को बढ़ा दिया है, वही भारतीय सेना भी 'एलएसी' पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयार है. वहीं दूसरी ओर देखें तो नेपाल द्वारा भारत को इन दिनों एक आक्रामक देश के रूप में प्रदर्शित किया गया. वह भारत देश जिसने आज तक किसी भी देश पर आगे होकर हमले करने की सोची भी नहीं हो, शांति प्रिय देश पर भारत के अभिन्न मित्र रहे नेपाल द्वारा इस तरह का आरोप लगाना भू राजनीति की दिशा में काफी गंभीर प्रश्न खड़े करता है.  दरअसल इन सब के पीछे देखा जाए तो वर्तमान में चल रही वैश्विक राजनीति के मुद्दे काफी महत्वपूर्ण भूमिका दिखाते नजर आते हैं.  अमेरिका सहित जहां विश्व के अधिकांश देश कोरोना वायरस के लिए जहां चीन पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं, वही कोरोना वायरस की जांच के लिए डब्ल्यूएचओ में ताइवान को भी समिति का सदस्य बनाए जाने की मांग की जा रही है जिसका समर्थन भारत के द्वारा भी किया जा रहा है. हालांकि भारत कोरोना...

'Boys Locker Room': आखिर क्यूँ इतना चर्चा में हैं दिल्ली का यह social media ग्रुप

ग|लियां और बदतमीजी मुझे भी आती है, मगर सब्र रखता हूँ, सवाल परवरिश पर उठेंगे बस इसलिए चुप रहता हूँ। किशोरावस्था को लेकर मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि यह व्यक्ति के विकास और विनाश की अवस्था है. यदि इस समय किशोर को संस्कार, संस्कृति और सद मार्ग का पोषण मिले तो यह फल फूल देने वाले एक विशाल वृक्ष के रूप में खड़ा हो जाता है वही इसे यदि आधुनिकता के नाम पर गंदी अश्लीलता दुर्भावना क्रोध और कुमार की खाद मिले तो यह एक अनचाही कृषि पैदावार के समान होगा.  हाल ही में दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम  (boys locker room) नाम से ग्रुप चलाने वाले लड़कों को हिरासत में लिया है. इनमें से ज्यादातर लड़के किशोरावस्था में है. इंस्टाग्राम पर लगभग 27 दोस्तों के साथ यह ग्रुप चल रहा था. जिसमें उनकी स्कूल की लड़कियों के फोटो थे और वहां पर सभी रेप और सेक्स के बारे में चर्चा करते थे. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब इस ग्रुप के ही एक लड़के ने ग्रुप की चैट की कुछ स्क्रीनशॉट्स सोशल मिल गया पर सार्वजनिक कर दिए.  आजकल की विकसित होती युवा पीढ़ी के बीच किस तरह की मानसिकता चल रही है इसे देखकर न...