सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

delhi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

(Tablighi Jamaat) आखिर क्या है 'तबलीगी जमात', कैसे इसने देश को संकट में डाल दिया और किसकी रही गलती...

आखिर क्या है 'तबलीगी जमात', कैसे इसने देश को संकट में डाल दिया और किसकी रही गलती...  22 मार्च को सफलतापूर्वक आयोजित किए गए ‘जनताकर्फ्यू ’ और उसके बाद 24 मार्च  की रात से पूरे देश भर में शुरू किए गए 21 दिन के ‘लोक डाउन’ (lockdown ) के बाद यह लगने लगा था कि भारत विश्वव्यापी कोरोनावायरस को लेकर काफी सार्थक कदम उठा रहा है. सधी हुई रणनीति के साथ निश्चित रूप से इस पर विजय भी पा लेगा. लेकिन लोक डाउन के हफ्ते भर बाद ही एक ऐसी खबर निकल कर सामने आती है जो देशवासियों के अब तक के सारे प्रयासों पर पानी फेरती दिखाई देती है.  29 मार्च की रात से जब पुलिस दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से हजारों जमातियों  को बाहर निकाल कर और उन्हें हॉस्पिटल और क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजना शुरु करती है ‘तबलीगी जमात’ यह शब्द काफी चर्चा में आ जाता है. आज इस पूरे घटनाक्रम पर विश्लेषण किया जाएगा - क्या हैं तबलीगी जमात का अर्थ - आपकी जानकारी के लिए बता दें तबलीगी जमात का अर्थ- एक ऐसे समाज से माना गया है जो विश्वास फ़ैलाने का काम करता है. यह एक तरह का इस्लामी मिशनरी मूवमेंट है जो सारे व...