देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हुए केंद्रीय सरकार द्वारा संपूर्ण देश में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई थी. ऐसे में घर पर लोगों को अपना समय व्यतीत करने के लिए देश के जन जन के चहेते धारावाहिक रामानंद सागर कृत 'रामायण' के प्रसारण का निर्णय भी लिया गया. मनोरंजन और आध्यात्मिकता का संगम - रामायण न सिर्फ लॉक डाउन में घर पर रह रहे लोगों के लिए मनोरंजन का एक साधन बनी है इसके साथ ही इसने लोगों को नैतिकता, धार्मिकता तथा पारिवारिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति भी आकर्षित किया है. इसके अलावा आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि रामायण के पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को टीवी क्षेत्र में एक नवीन पहचान दिलाई है. बढ़ते निजी चैनलों तथा वेब सीरीज के द्वारा परोसे जा रहे अश्लील और बेतुके कंटेंट के बीच रामायण के प्रसारण ने प्रसार भारती को फिर से जन-जन का चहेता बना दिया है. इस तरह रही रेटिंग - पिछले शनिवार की सुबह रामायण के शुरुआती एपिसोड में 34 मिलियन व्यूज और जिसकी रेटिंग थी 3.4 प्रतिशत. उसी रात इस शो को 45 मिलियन व्यूज मिले और इसे 5.2 प्रतिशत रेटिंग मिली. लॉन्च के दूसरे दिन, रवि...
blog related to top national news, spiritual activity, lifestyle news, exam news and much more.
टिप्पणियाँ