इंटरव्यू आज के समय में नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और साथ ही यह अधिकांश युवाओं के चिंता की भी एक वजह बन जाता है.
इंटरव्यू में आप का प्रदर्शन आपकी सफलता को सुनिश्चित करता है. इंटरव्यू के संबंध में कुछ बातें हैं जिनका ध्यान आप को रखना चाहिए, जैसे -
आपसे पूछे जाने वाले सवालों को ध्यान से सुने फिर थोड़ा सा समय सोचने के लिए लें और बिल्कुल सटीक और निर्धारित जवाब दें.
इंटरव्यू में आप का प्रदर्शन आपकी सफलता को सुनिश्चित करता है. इंटरव्यू के संबंध में कुछ बातें हैं जिनका ध्यान आप को रखना चाहिए, जैसे -
- जब भी इंटरव्यू के लिए जाएं ज्यादा तड़कती फड़कती ड्रेस की अपेक्षा फॉर्मल ड्रेस को तवज्जो दें. खुद पर पूरी तरह से फिट, साफ-सुथरी और आयरन की हुई शर्ट पहने और इस से मैच करती हुई अच्छी सी पेंट पहने.
- अगर पेंट ढीली है तो इस पर बेल्ट जरूर पहने.
- आपके बाल अच्छी तरह से व्यवस्थित और कंघी किए हुए होने चाहिए और दाढ़ी भी क्लीन शेव हो तो इसे बेहतर माना जाता है.
- यदि आप ठंड के मौसम में इंटरव्यू देने के लिए जा रहे हैं तो आप सामान्य भूरे अथवा नीले रंग का कोट पहन सकते हैं.
- इंटरव्यू के दौरान अपना कॉन्फिडेंस दर्शाने के लिए अपने चेहरे पर एक स्माइल जरूर बनाए रखें.
- जो भी सवाल आपसे पूछा जाए उसका स्पष्ट और मध्यम आवाज में जवाब दें ताकि सामने वाले को आप की आवाज सुनाई दे सके.
- इंटरव्यू में जाने से पहले और इंटरव्यू खत्म होने के बाद वापस आने से पहले एक अभिवादन जरूर करें और साथ ही जब तक आपको बैठने के लिए नहीं कहे तब तक ना बैठे.
आपसे पूछे जाने वाले सवालों को ध्यान से सुने फिर थोड़ा सा समय सोचने के लिए लें और बिल्कुल सटीक और निर्धारित जवाब दें.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
if you have any query please contact us.