सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कोरोना वायरस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरोनावायरस: यदि बाहर से मंगा रहे हैं खाना तो इन बातों का रखे विशेष ध्यान

कोरोनावायरस: यदि बाहर से मंगा रहे हैं खाना तो हो जाएं सतर्क इस समय पूरे देश में एक जिस महामारी ने अपना आतंक फैला रखा है वह है कोरोनावायरस. कोरोनावायरस काफी अधिक संक्रामक है जो एक से दूसरे व्यक्ति में काफी जल्दी ट्रांसफर होता है. इस समय जब पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है तो कइ लोग ऑनलाइन अथवा अन्य माध्यम से बाहर से खाना मंगा रहे हैं. यदि आप भी उनमें से हैं तो कुछ बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना बेहद आवश्यक है - अगर आप पर यह सब्जी ला रहे हैं तो सबसे पहले उन्हें पानी में अच्छी तरह धोएं.  यदि कोई पैकिंग वाला खाना मंगा रहे हैं तो उसे 72 घंटे पहले या तो स्टोर करें अथवा उसे स्प्रे करके संक्रमण रहित बनाएं. इसके साथ ही जिस प्लास्टिक के गिलास के कंटेनर में खाना पैक करके आया है उसे आप सैनिटाइज वाइप से साफ़ कर ले और खाली करके कचरा पात्र में फेंक दें. एक विशेष बात जो आपको ध्यान रखनी है आपको खाना डिलीवरी करने आए व्यक्ति के संपर्क में नहीं आना है हो सके तो ऑनलाइन पेमेंट का सहारा लें. यदि आप पिज्जा मंगाते हैं तो यह अच्छा होगा कि आप पिज़्ज़ा खाने से पहले माइक्रोवेव में कम स...

(Tablighi Jamaat) आखिर क्या है 'तबलीगी जमात', कैसे इसने देश को संकट में डाल दिया और किसकी रही गलती...

आखिर क्या है 'तबलीगी जमात', कैसे इसने देश को संकट में डाल दिया और किसकी रही गलती...  22 मार्च को सफलतापूर्वक आयोजित किए गए ‘जनताकर्फ्यू ’ और उसके बाद 24 मार्च  की रात से पूरे देश भर में शुरू किए गए 21 दिन के ‘लोक डाउन’ (lockdown ) के बाद यह लगने लगा था कि भारत विश्वव्यापी कोरोनावायरस को लेकर काफी सार्थक कदम उठा रहा है. सधी हुई रणनीति के साथ निश्चित रूप से इस पर विजय भी पा लेगा. लेकिन लोक डाउन के हफ्ते भर बाद ही एक ऐसी खबर निकल कर सामने आती है जो देशवासियों के अब तक के सारे प्रयासों पर पानी फेरती दिखाई देती है.  29 मार्च की रात से जब पुलिस दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से हजारों जमातियों  को बाहर निकाल कर और उन्हें हॉस्पिटल और क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजना शुरु करती है ‘तबलीगी जमात’ यह शब्द काफी चर्चा में आ जाता है. आज इस पूरे घटनाक्रम पर विश्लेषण किया जाएगा - क्या हैं तबलीगी जमात का अर्थ - आपकी जानकारी के लिए बता दें तबलीगी जमात का अर्थ- एक ऐसे समाज से माना गया है जो विश्वास फ़ैलाने का काम करता है. यह एक तरह का इस्लामी मिशनरी मूवमेंट है जो सारे व...

HANTA VIRUS: कोरोना के बाद अब फैला हंता वायरस का डर

HANTA VIRUS : कोरोना के बाद अब फैला हंता वायरस का डर देश में इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर काफी नाजुक माहौल चल रहा हैं. केंद्र,राज्य और स्थानीय सरकारें अपने अपने स्तर पर इस समस्या से निपटने के प्रयास कर रही हैं. इसी बीच चीन से एक ओर परेशान कर देनी वाली खबर आ रही हैं जिसके अनुसार कोरोना के बाद एक ओर खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी हैं.इस वायरस का नाम हंता वायरस बताया जा रहा हैं. ग्लोबल टाइम्स द्वारा दी गयी न्यूज़ को सही माने तो इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी हैं. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात हैं कि लोगों द्वारा इस वायरस को लेकर गलत अफवाहें फैलाने से बचाया जाए. आपकी जानकारीनके लिए बतादे यह वायरस एक विशेष प्रकार के चूहों से फैल रहा हैं. इस चूहें की प्रजाति को डिअर माउस के नाम से जाना जाता हैं. यह हमारे घरों में अपये जाने वाले चूहों से थोड़ा ही अलग हैं. यह 2 से 4 इंच का हैं. इसकी अलग पहचान यह हैं कि यह दो रंग का हैं. साथ ही इसकी आंखें ओर कान भी लंबे हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह वायरस इस तरह के संक्रमित चूहों के मल, मूत्र और अवशिष्टों से फैलता हैं. गौरतलब ...

Coronavirus Janta Curfew: ताली-थाली की गूंज के बीच रोने लगीं सपना चौधरी, वीडियो वायरल

Coronavirus Janta Curfew : ताली-थाली की गूंज के बीच रोने लगीं सपना चौधरी, वीडियो वायरल पूरे विश्व में इस समय ' कोरोना वायरस ' के बढ़ते कहर को देखते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह रविवार यानी कि 22 मार्च के दिन जनता कर्फ्यू का पालन करें. जनता कर्फ्यू जाने कि इसे खुद जनता के द्वारा ही अपने ऊपर लगाया जाएगा तथा इसका पालन किया जाएगा. Source: sapna choudhary instagram account. प्रधानमंत्री मोदी के एक आह्वान पर सारा देश एकजुट हो गया और 22 मार्च के दिन जनता कर्फ्यू का अधिकांश पालन किया गया. वहीं इसी दिन शाम को 5:00 बजे सभी लोग अपने घरों पर के बाहर बालकनी में ताली बजाकर, थाली बजाकर अथवा घंटी आदि के द्वारा उन सभी लोगों का अभिवादन कर रहे थे जो इस मुश्किल घड़ी में हमारा साथ दे रहे हैं. https://www.google.com/amp/s/m.jagran.com/lite/delhi/new-delhi-city-ncr-sapna-chaudhary-know-who-is-the-groom-of-singe-and-dancer-sapna-chaudhary-20115388.html इसी बीच बॉलीवुड सितारों के भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें हर कोई अपनी तरह से इस मुहिम का ...

कोरोना वायरस पर सार्क की कांफ्रेंस में इमरान खान ने भेजा दागी नेता, जानें उसके बारे में

कोरोना वायरस पर सार्क की कांफ्रेंस में इमरान खान ने भेजा दागी, जानें उसके बारे में हाल ही में बीते दिन 15 मार्च को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की बढ़ती गंभीर स्थिति तथा इसके संभावित समाधान को लेकर शार्क समूह के विभिन्न राष्ट्र अध्यक्षों एवं प्रधान मंत्रियों के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सभी सदस्य देशों ने इसमें शामिल होने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया था. लेकिन इस दौरान जो एक बात अलग निकलकर आई वह यह थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस वीडियो कांफ्रेंस में स्वयं शामिल नहीं हुए बल्कि उन्होंने अपने जिस प्रतिनिधि को भेजा वह असल में दागी हैं. पाकिस्तान स्वास्थ्य मामलों के विशेष सहायक डॉक्टर जफर मिर्जा को कॉन्फ्रेंस में शामिल होने हेतु भेजा गया था. https://navbharattimes.indiatimes.com/india/proposed-saarc-video-conferencing-on-tackling-coronavirus-likely-to-take-place-on-15th-march/amp_articleshow/74628115.cms मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भले ही वे इस कांफ्रेंस में कोरोना के समाधान को लेकर शामिल हुए हो लेकिन जफर मिर्जा पर उनके ही देश में कोरोन...

सिर्फ सिंधिया' को स्वार्थी कहने से काम नहीं चलेगा यह 'कांग्रेस' के लिए आत्ममंथन का समय है

हाल ही में जब पूरे देश में हर जगह 'कोरोनावायरस' को लेकर चर्चा गर्म थी उसी बीच भारतीय राजनीति में एक ऐसा पल आता है जो सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. देश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी के एक कद्दावर नेता द्वारा इसकी सदस्यता को त्याग कर प्रमुख विपक्षी पार्टी को ज्वाइन कर लेना एक काफी बड़ी बात है. दरअसल हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता और कांग्रेस शासन में केंद्र सरकार में प्रमुख भूमिका निभा चुके युवा कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक बेहतरीन अवसर था कांग्रेस पार्टी को यह दिखाने के लिए कि अब उसका वर्चस्व लगातार समाप्त होता जा रहा है. पार्टी ने सिंधिया का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके साथ ही पार्टी ज्वाइन करते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा में पर्चा भी भर दिया है. इसी दौरान विभिन्न पार्टियों के कई प्रमुख नेता ज्योतिरादित्य को एक स्वार्थी नेता के तौर पर स्थापित करके अपना ...

CORONA VIRUS : 'COVID19' भारत के इस राज्य ने 'कोरोना' को दी मात, हफ्तों तक घर नहीं गए डॉक्टर

इस समय न सिर्फ भारत बल्कि पूरे देश में कोरोनावायरस का कहर जारी है. चीन के वुहान शहर से प्रारंभ हुई इस बीमारी ने आज वैश्विक आपातकाल जैसी स्थितियां लागू कर दी है. इसी कारण लोग एक दूसरे से मिलने में और सामूहिक समारोह में शामिल होने से भी डर रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक सुखद खबर यह भी है कि इस वायरस का इलाज सामान्य बुखार में दी जाने वाली पेरासिटामोल से भी हो सकता है. आपको बता दें केरल में यह साबित भी किया गया है. केरल राज्य के सरकारी डॉक्टरों ने बेहद कड़ी मेहनत और आम दवाओं के जरिए देश में कोरोना के शुरुआती तीनों मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ कर दिया. हालांकि यह काम इतना भी आसान नहीं रहा क्योंकि त्रिशूर में डॉक्टरों की अगुवाई करने वाली है जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केजे रीना 32 दिन और अलाप्पुझा कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता 2 सप्ताह तक अपने घर नहीं गई. यहां राज्य सरकार ने बीमारी को देखते हुए तुरंत मेडिकल इमरजेंसी लागू की और बड़े स्वास्थ्य अधिकारियों से लेकर आशा वर्कर को काम पर लगाया और तुरंत ही कॉल सेंटर शुरू किए गए. केरल राज्य के डॉक्टरों की अपने कार्य के प्रति ऐसी वफादारी को ...