HANTA VIRUS: कोरोना के बाद अब फैला हंता वायरस का डर
देश में इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर काफी नाजुक माहौल चल रहा हैं. केंद्र,राज्य और स्थानीय सरकारें अपने अपने स्तर पर इस समस्या से निपटने के प्रयास कर रही हैं.
इसी बीच चीन से एक ओर परेशान कर देनी वाली खबर आ रही हैं जिसके अनुसार कोरोना के बाद एक ओर खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी हैं.इस वायरस का नाम हंता वायरस बताया जा रहा हैं.
ग्लोबल टाइम्स द्वारा दी गयी न्यूज़ को सही माने तो इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी हैं.
लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात हैं कि लोगों द्वारा इस वायरस को लेकर गलत अफवाहें फैलाने से बचाया जाए.
आपकी जानकारीनके लिए बतादे यह वायरस एक विशेष प्रकार के चूहों से फैल रहा हैं.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह वायरस इस तरह के संक्रमित चूहों के मल, मूत्र और अवशिष्टों से फैलता हैं.
गौरतलब है कि चीन में चूहों के सेवन भी भोजन के तौर पर किया जाता रहा हैं.
आगे इस बीमारी को लेकर क्या संभावनाएं रहती यह तो वक्त ही बताएगा.
फिलहाल आप कोरोना वायरस से बचाव के हर प्रयास को सार्थक करें. सरकार और प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने आप को भी सुरक्षित बनाएं रखें.धन्यवाद.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
if you have any query please contact us.