ICC ने किया चैलेंज: 131 केएल राहुल के बीच एक विराट कोहली को ढूँढ निकालो कोरोना वायरस से फैल रही महामारी के चलते संपूर्ण देश में लोक डाउन लगाया गया है. न सिर्फ भारत बल्कि सारी दुनिया में ही अपने अपने नागरिकों को बचाने के लिए लॉक डाउन जैसे नियमों का पालन किया जा रहा है. इस वैश्विक महामारी के कारण ही कई महत्वपूर्ण सम्मेलनों बैठकों के साथ ही कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों को भी स्थगित किया गया है. इनमें टोक्यो ओलंपिक से लेकर विभिन्न क्रिकेट टूर्नामेंट और प्रतियोगिताएं शामिल है. क्रिकेट की दीवानगी जगजाहिर है लेकिन लेकिन इस वैश्विक संकट में क्रिकेट के दीवानों को अपनी और आकर्षित करने के लिए आईसीसी कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. इन दिनों लगातार आईसीसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर तरह-तरह के पोस्ट्स और एक्टिविटीज सामने आती रहती है जो क्रिकेट के फैंस के लिए काफी सुकून भरी रहती है. हाल ही में आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक 131 चेहरों वाली इमेज को पोस्ट किया है. यह काफी छोटी छोटी इमेज है इनमें से 130 फोटोस तो केएल राहुल की है वही एक फोटो विराट कोहली की है. देखने वालों के लिए चैलेंज है कि ...
blog related to top national news, spiritual activity, lifestyle news, exam news and much more.