सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

India-china-nepal: आखिर किस वजह से बिगड़ रहे हैं भारत-नेपाल-चीन सीमा पर हालात

हाल ही में भारत चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों और नेपाली सैनिकों के बीच कुछ सामान्य हिंसक झड़पों की खबरें सामने आई है. इसके बाद जहां चीनी सेना ने विवादित क्षेत्र पर अपने हेलीकॉप्टर से निगरानी को बढ़ा दिया है, वही भारतीय सेना भी 'एलएसी' पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयार है. वहीं दूसरी ओर देखें तो नेपाल द्वारा भारत को इन दिनों एक आक्रामक देश के रूप में प्रदर्शित किया गया. वह भारत देश जिसने आज तक किसी भी देश पर आगे होकर हमले करने की सोची भी नहीं हो, शांति प्रिय देश पर भारत के अभिन्न मित्र रहे नेपाल द्वारा इस तरह का आरोप लगाना भू राजनीति की दिशा में काफी गंभीर प्रश्न खड़े करता है.  दरअसल इन सब के पीछे देखा जाए तो वर्तमान में चल रही वैश्विक राजनीति के मुद्दे काफी महत्वपूर्ण भूमिका दिखाते नजर आते हैं.  अमेरिका सहित जहां विश्व के अधिकांश देश कोरोना वायरस के लिए जहां चीन पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं, वही कोरोना वायरस की जांच के लिए डब्ल्यूएचओ में ताइवान को भी समिति का सदस्य बनाए जाने की मांग की जा रही है जिसका समर्थन भारत के द्वारा भी किया जा रहा है. हालांकि भारत कोरोना...
हाल की पोस्ट

'Boys Locker Room': आखिर क्यूँ इतना चर्चा में हैं दिल्ली का यह social media ग्रुप

ग|लियां और बदतमीजी मुझे भी आती है, मगर सब्र रखता हूँ, सवाल परवरिश पर उठेंगे बस इसलिए चुप रहता हूँ। किशोरावस्था को लेकर मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि यह व्यक्ति के विकास और विनाश की अवस्था है. यदि इस समय किशोर को संस्कार, संस्कृति और सद मार्ग का पोषण मिले तो यह फल फूल देने वाले एक विशाल वृक्ष के रूप में खड़ा हो जाता है वही इसे यदि आधुनिकता के नाम पर गंदी अश्लीलता दुर्भावना क्रोध और कुमार की खाद मिले तो यह एक अनचाही कृषि पैदावार के समान होगा.  हाल ही में दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम  (boys locker room) नाम से ग्रुप चलाने वाले लड़कों को हिरासत में लिया है. इनमें से ज्यादातर लड़के किशोरावस्था में है. इंस्टाग्राम पर लगभग 27 दोस्तों के साथ यह ग्रुप चल रहा था. जिसमें उनकी स्कूल की लड़कियों के फोटो थे और वहां पर सभी रेप और सेक्स के बारे में चर्चा करते थे. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब इस ग्रुप के ही एक लड़के ने ग्रुप की चैट की कुछ स्क्रीनशॉट्स सोशल मिल गया पर सार्वजनिक कर दिए.  आजकल की विकसित होती युवा पीढ़ी के बीच किस तरह की मानसिकता चल रही है इसे देखकर न...

International Dance Day 2020: Dance मेरे लिए खुश रहने का सबसे बेहतर तरीका हैं...

कला चाहे किसी भी रूप में हो यह मानव भावों की अभिव्यक्ति का सदा से ही एक सफलतम माध्यम रहा है. फिर चाहे बात संगीत कला की हो नृत्य कला की हो अथवा गायन वादन कला की.  कला के माध्यम से किसी देश की संस्कृति और सभ्यता का परिचय प्राप्त होता है. साथ ही यह भी पता लगता है कि यह संस्कृति कितनी समृद्ध है तथा इसके मूल्य कितने विस्तृत हैं. विभिन्न कलाओं में नृत्य कला को काफी महत्वपूर्ण माना गया है. सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर वर्तमान तक नृत्य परंपरा अविरल चलती आ रही है. प्राचीन समय में प्राप्त चाहे कांसे की नर्तकी की मूर्ति हो अथवा नृत्य रत नटराज की मूर्ति. सभी भारतीय परंपरा में नृत्य के महत्व को साकार करते हैं. आज भी भारत में कई तरह की नृत्य शैलियां विद्यमान है. यदि राजस्थान की बात करें तो राजस्थान के कालबेलिया नृत्य को तो यूनेस्को ने अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में भी शामिल किया है. नृत्य/ डांस न सिर्फ आपकी भाव अभिव्यक्ति का माध्यम बनता है बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है. तो आइए आज इस इंटरनेशनल डांस डे डांस करते हुए मजा लीजिए.

किसी भी इंटरव्यू(interview) में सफल होने के लिए जानिए कुछ बेहतरीन टिप्स(Tips)...

इंटरव्यू आज के समय में नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और साथ ही यह अधिकांश युवाओं के चिंता की भी एक वजह बन जाता है. इंटरव्यू में आप का प्रदर्शन आपकी सफलता को सुनिश्चित करता है. इंटरव्यू के संबंध में कुछ बातें हैं जिनका ध्यान आप को रखना चाहिए, जैसे - जब भी इंटरव्यू के लिए जाएं ज्यादा तड़कती फड़कती ड्रेस की अपेक्षा फॉर्मल ड्रेस को तवज्जो दें. खुद पर पूरी तरह से फिट, साफ-सुथरी और आयरन की हुई शर्ट पहने और इस से मैच करती हुई अच्छी सी पेंट पहने. अगर पेंट ढीली है तो इस पर बेल्ट जरूर पहने. आपके बाल अच्छी तरह से व्यवस्थित और कंघी किए हुए होने चाहिए और दाढ़ी भी क्लीन शेव हो तो इसे बेहतर माना जाता है. यदि आप ठंड के मौसम में इंटरव्यू देने के लिए जा रहे हैं तो आप सामान्य भूरे अथवा नीले रंग का कोट पहन सकते हैं. इंटरव्यू के दौरान अपना कॉन्फिडेंस दर्शाने के लिए अपने चेहरे पर एक स्माइल जरूर बनाए रखें. जो भी सवाल आपसे पूछा जाए उसका स्पष्ट और मध्यम आवाज में जवाब दें ताकि सामने वाले को आप की आवाज सुनाई दे सके. इंटरव्यू में जाने से पहले और इंटरव्यू खत्म होने के बाद वाप...

रामायण में मेघनाथ का किरदार निभाने वाले विजय अरोरा की लड़कियां हुआ करती थी दीवानी

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण  का पुनः प्रसारण जब से दूरदर्शन पर किया जा रहा है तब से इसने भारतीय धारावाहिक की लिस्ट के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. नई पीढ़ी में इस धारावाहिक के किरदार नए सिरे से प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं. साथ ही लोगों में इस बात की भी जिज्ञासा है कि इसमें अभिनय करने वाले किरदार वास्तविकता में कौन है तथा अब क्या कर रहे हैं?  इसी कड़ी में हाल ही में रावण के पुत्र मेघनाथ का किरदार निभाने वाले 'विजय अरोरा' लोगों के जेहन में छा गए हैं. आपको बता दें विजय अरोड़ा ने रामायण में काम करने से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और उनके डैशिंग लुक्स की लड़कियां दीवानी हुआ करती थी. 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' यह गाना तो आप सभी ने सुना होगा इस गाने में आपको विजय अरोरा दिखाई देते हैं. विजय अरोरा ने रामायण में इतना दमदार अभिनय किया था कि हर कोई उनका दीवाना हो गया था.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'जरूरत' से की थी. लेकिन उनके करियर में इन्हें विशेष पहचान दिलाने वाली फिल्म 'यादों की बारात' रही. जिसमें जीनत अमान इनके अप...

सुष्मिता सेन ने केवल पैरों की उंगलियों पर बनाया अपने पूरे शरीर का संतुलन, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

पूरे देश में चल रहे लोकडाउन के बीच आम आदमी से लेकर प्रसिद्ध हस्तियों तक सभी लोग अपने-अपने घर पर समय व्यतीत कर रहे हैं. इसके लिए तमाम सेलिब्रिटीज भी लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं.  इसी कड़ी में हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर काफी हैरान कर देने वाली फोटो शेयर की. इस फोटो में उनका अंदाज़ देखने लायक है. फोटो में वह योग करती नजर आ रही है और इसकी खास बात यह है कि उन्होंने केवल अपने पैरों की उंगलियों पर ही पूरा संतुलन बनाया हुआ है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस चुनौती को मैंने खुद को करने को दी है और साथ ही उन्होंने इस चैलेंज को दूसरों को भी ट्राई करने की सलाह दी है.  आपको बता दें इस फोटो को लेकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं साथ ही उनकी सराहना भी कर रहे हैं. कैरियर की बात करें तो वह जल्द ही एक वेब सीरीज जिसका नाम 'आर्या' है के जरिए फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली है.

मोदी और आडवाणी के साथ नजर आईं रामायण की सीता, पुरानी फोटो हुई वायरल

देश में चल रहे लोक डाउन के बीच जनता की भारी मांग को देखते हुए सरकार द्वारा दूरदर्शन के सर्वाधिक प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण के पुनः प्रसारण का निर्णय लिया गया था. अपने प्रसारण के साथ ही इस आध्यात्मिक सीरियल ने टीवी दुनिया के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इसके साथ ही इसमें विभिन्न किरदारों की भूमिका निभाने वाले कलाकार आज की पीढ़ी में नए सिरे से लोकप्रियता भी हासिल करते जा रहे हैं. हाल ही में रामायण धारावाहिक में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chokha liya) का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. फोटो में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ देखा जा सकता है. आपको बता दें यह फोटो खुद दीपिका ने शेयर किया है. फोटो के बारे में बात करें तो यह उस समय की है जब दीपिका को वडोदरा से चुनाव मैदान में उतारा गया था. उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'एक पुरानी फोटो, उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी. मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट. इस बारे ...