सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'Boys Locker Room': आखिर क्यूँ इतना चर्चा में हैं दिल्ली का यह social media ग्रुप

ग|लियां और बदतमीजी मुझे भी आती है, मगर सब्र रखता हूँ,
सवाल परवरिश पर उठेंगे बस इसलिए चुप रहता हूँ।

किशोरावस्था को लेकर मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि यह व्यक्ति के विकास और विनाश की अवस्था है. यदि इस समय किशोर को संस्कार, संस्कृति और सद मार्ग का पोषण मिले तो यह फल फूल देने वाले एक विशाल वृक्ष के रूप में खड़ा हो जाता है वही इसे यदि आधुनिकता के नाम पर गंदी अश्लीलता दुर्भावना क्रोध और कुमार की खाद मिले तो यह एक अनचाही कृषि पैदावार के समान होगा.
 हाल ही में दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम (boys locker room) नाम से ग्रुप चलाने वाले लड़कों को हिरासत में लिया है. इनमें से ज्यादातर लड़के किशोरावस्था में है. इंस्टाग्राम पर लगभग 27 दोस्तों के साथ यह ग्रुप चल रहा था. जिसमें उनकी स्कूल की लड़कियों के फोटो थे और वहां पर सभी रेप और सेक्स के बारे में चर्चा करते थे. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब इस ग्रुप के ही एक लड़के ने ग्रुप की चैट की कुछ स्क्रीनशॉट्स सोशल मिल गया पर सार्वजनिक कर दिए.

'Boys Locker Room': आखिर क्यूँ इतना चर्चा में हैं दिल्ली का यह whatsapp ग्रुप

 आजकल की विकसित होती युवा पीढ़ी के बीच किस तरह की मानसिकता चल रही है इसे देखकर न सिर्फ दिल्ली पुलिस बल की इस घटना को समझने वाले हर एक शख्स की रूह जरूर कांप उठी होगी.
 वही दिल्ली जहां निर्भया जैसे केस सामने आते हैं, जहां रोज कितने हैं रेप केस पुलिस के सामने तक नहीं आ पाते. उसी दिल्ली में वीआईपी स्कूल में पढ़ने वाले और हर तरह के ऐसो आराम में जीने वाले बच्चों में इस तरह की सोच का विकसित होना निश्चित रूप से काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.
 जरा सोचिए इन सभी बच्चों के अभिभावक जो इनके उज्जवल भविष्य की कामना लेकर चल रहे हैं क्या वे इस बारे में कभी सोच भी सकेंगे.
 अब यदि इस घटना की जिम्मेदारी देना चाहे तो आखिर किसे दे? दिन प्रतिदिन अंधाधुन रफ्तार से भागती जिंदगी जिसमें यह सोचने का भी समय नहीं है कि आखिर क्या गलत है? और क्या सही?
 माता पिता के पास अपने बच्चों के लिए समय नहीं है. वही बच्चे अपने मन में उठ रहे सवालों का जवाब गूगल के अलावा किसी और से पूछना उचित नहीं समझते.
 कोरोना काल के दौरान और संभवतः इसके बाद भी जब हम सब पढ़ाई लिखाई के लिए ऑनलाइन विकल्पों की और बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में सावधानी ओर ज्यादा बढ़ जाती हैं.

आप सब इस घटना को किस तरह देखते हैं, कमेंट करके हमें जरूर अवगत कराएं🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(RAMAYAN) रामायण ने पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को बना दिया फिर से सबका चहेता..

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हुए केंद्रीय सरकार द्वारा संपूर्ण देश में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई थी. ऐसे में घर पर लोगों  को अपना समय व्यतीत करने के लिए देश के जन जन के चहेते धारावाहिक रामानंद सागर कृत 'रामायण' के प्रसारण का निर्णय भी लिया गया. मनोरंजन और आध्यात्मिकता का संगम - रामायण न सिर्फ लॉक डाउन में घर पर रह रहे लोगों के लिए मनोरंजन का एक साधन बनी है इसके साथ ही इसने लोगों को नैतिकता, धार्मिकता तथा पारिवारिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति भी आकर्षित किया है.  इसके अलावा आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि रामायण के पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को टीवी क्षेत्र में एक नवीन पहचान दिलाई है. बढ़ते निजी चैनलों तथा वेब सीरीज के द्वारा परोसे जा रहे अश्लील और बेतुके कंटेंट के बीच रामायण के प्रसारण ने प्रसार भारती को फिर से जन-जन का चहेता बना दिया है. इस तरह रही रेटिंग - पिछले शनिवार की सुबह रामायण के शुरुआती एपिसोड में 34 मिलियन व्यूज और जिसकी रेटिंग थी 3.4 प्रतिशत. उसी रात इस शो को 45 मिलियन व्यूज मिले और इसे 5.2 प्रतिशत रेटिंग मिली. लॉन्च के दूसरे दिन, रवि...

रामायण में मेघनाथ का किरदार निभाने वाले विजय अरोरा की लड़कियां हुआ करती थी दीवानी

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण  का पुनः प्रसारण जब से दूरदर्शन पर किया जा रहा है तब से इसने भारतीय धारावाहिक की लिस्ट के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. नई पीढ़ी में इस धारावाहिक के किरदार नए सिरे से प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं. साथ ही लोगों में इस बात की भी जिज्ञासा है कि इसमें अभिनय करने वाले किरदार वास्तविकता में कौन है तथा अब क्या कर रहे हैं?  इसी कड़ी में हाल ही में रावण के पुत्र मेघनाथ का किरदार निभाने वाले 'विजय अरोरा' लोगों के जेहन में छा गए हैं. आपको बता दें विजय अरोड़ा ने रामायण में काम करने से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और उनके डैशिंग लुक्स की लड़कियां दीवानी हुआ करती थी. 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' यह गाना तो आप सभी ने सुना होगा इस गाने में आपको विजय अरोरा दिखाई देते हैं. विजय अरोरा ने रामायण में इतना दमदार अभिनय किया था कि हर कोई उनका दीवाना हो गया था.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'जरूरत' से की थी. लेकिन उनके करियर में इन्हें विशेष पहचान दिलाने वाली फिल्म 'यादों की बारात' रही. जिसमें जीनत अमान इनके अप...

Holi 2020: इस बार होली का शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी खास बातें जानने के लिए पढ़िए यह लेख

Holi 2020: इस बार होली का शुभ मुहूर्त शीघ्र ही होली का पावन त्यौहार आने वाला है. आने वाली 9 मार्च को होलीका दहन किया जाएगा वहीं अगले दिन यानी 10 मार्च को होली खेली जाएगी. होली का त्यौहार भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का एक विशेष उदाहरण प्रस्तुत करता है. यह हमें एक ऐसा माहौल प्रदान करता है जिसमें किसी को किसी से कोई बैर नहीं रहता. सब एक दूसरे के रंग लगाते हैं और आपस में खुशियां मनाते हैं और हंसते गाते नाचते हैं. सभी के आकर्षण का केंद्र - रंगों से सरोवर यह त्यौहार न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि बड़े बूढ़ों सभी के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र रहता है. जिसमें परिवार और समाज के सभी लोग आपस में मिलजुल कर कुछ हंसी खुशी के पल साथ में बिताते हैं. क्या होगा शुभ मुहूर्त - इस बार होली का दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:26 से लेकर 8:52 तक रहेगा. यानी कि होलिका दहन के लिए यह सबसे बेहतर समय रहेगा. यदि गांव आदि की बात करें तो गांवों में आज भी देसी बबूल की एक शाखा लेकर उसी को होलिका दहन के स्वरूप में जलाया जाता है. जलती हुई होलिका में ग्रामवासी नवीन अनाज की बालियों को सेकते हैं. एक दूसरे क...