देश में चल रहे लोक डाउन के बीच जनता की भारी मांग को देखते हुए सरकार द्वारा दूरदर्शन के सर्वाधिक प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण के पुनः प्रसारण का निर्णय लिया गया था. अपने प्रसारण के साथ ही इस आध्यात्मिक सीरियल ने टीवी दुनिया के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
इसके साथ ही इसमें विभिन्न किरदारों की भूमिका निभाने वाले कलाकार आज की पीढ़ी में नए सिरे से लोकप्रियता भी हासिल करते जा रहे हैं.
हाल ही में रामायण धारावाहिक में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chokha liya) का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. फोटो में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ देखा जा सकता है. आपको बता दें यह फोटो खुद दीपिका ने शेयर किया है.
फोटो के बारे में बात करें तो यह उस समय की है जब दीपिका को वडोदरा से चुनाव मैदान में उतारा गया था. उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'एक पुरानी फोटो, उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी. मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट.
इस बारे में अपनी राय कमेंट करके हमें जरूर बताएं और बेहतरीन अपडेट्स प्राप्त करते रहने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
if you have any query please contact us.