सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Healthy Food: क्या होना चाहिए दूध,दही,मॉस,अंडा,केला,सेव आदि को खाने का सही समय

हम मनुष्यों के लिए प्रकृति ने कई ऐसी चीजें उपहार स्वरूप दी है जिनका यदि हम नियंत्रित रूप से सेवन और इस्तेमाल करें तो इससे अपनी पूरी जिंदगी को काफी बेहतर बना सकते हैं. यदि आजकल के समय में जितनी भी समस्याएं पैदा हो रही है उनकी और ध्यान दें और इनके पीछे की वजह को जानने का प्रयास किया जाए तो हमें पता चलता है कि इन सब के पीछे कहीं ना कहीं प्रमुख कारण आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अव्यवस्थित लाइफ स्टाइल है. व्यक्ति आज पैसा कमाने और एक अजीब सी होड़ में सबसे आगे रहने के लिए अपनी मानसिक और शारीरिक शांति और स्वास्थ्य को बहुत पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है. ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि हम अपनी आदतों को भी समझे अपने खान-पान और रहन-सहन की आदतों पर भी थोड़ा ध्यान दें.  आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कुछ खाने से जुड़ी चीजों के बारे में जिनका सेवन यदि गलत तरीके से किया जाता है तो यह काफी नुकसानदायक हो सकता है. क्या होना चाहिए इनके सेवन का सही तरीका आइए जानते हैं -   दही-  काफी पुराने समय से ही दही भारतीय जीवन पद्धति का एक अनिवार्य हिस्सा है. दही कई सारे स्वास्थ्यवर्धक ...

Fruits and Nutrition: वरदान है यह फल, खाते ही याददाश्त हो जाएगी कंप्यूटर की तरह तेज, क्लिक कर जानें इसके बारे में

प्रकृति ने मनुष्य को कहीं ऐसे नजराने पेश किए हैं जिन्हें यदि मनुष्य संयमित और व्यवस्थित तरीके से उपभोग करें तो इससे वह स्वयं का सर्वांगीण विकास कर सकता है. खास बात यह है कि प्रकृति प्रदत सभी चीजें सभी मनुष्यों के लिए समान रूप से उपलब्ध है.  आज हम बात करते हैं फलों के बारे में. फलों का सेवन न सिर्फ आपको तरह-तरह की बीमारियों से बचाएगा बल्कि आपके तन और मन को भी एक बेहतरीन संतोष प्रदान करता है. सेव, केला, आंवला, संतरा, आम और अंगूर आदि कई ऐसे फल हमारे लिए उपलब्ध है जिनका सेवन ऋतू एवं मौसम अनुसार काफी लाभ देता है. आज के अंक में हम आपसे बात करने जा रहे हैं एक ऐसे फल के बारे में जो आपकी मेमोरी पावर के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा.  यह हैं बेल का फल -  इस फल का नाम है 'बेल'. आप में से कई शायद इसका नाम पहली बार सुन रहे हो लेकिन मुख्यतः ग्रामीण इलाकों में यह सामान्य रूप से पाए जाने वाला फल है जोकि बिल्वपत्र (जिनका प्रयोग शिवजी की पूजा में किया जाता है) के पेड़ पर उगते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर -  बेल का फल कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फास्फोरस जैसे तत्वों स...

Namaste Trump: विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान और आतंकवाद तक यह रही डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की कुछ खास बातें

"Namaste Trump" : विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान और आतंकवाद तक यह रही डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की कुछ खास बातें  सोमवार 24 फरवरी का दिन भारतीय राजनीतिक इतिहास के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ क्योंकि इस दिन दुनिया की महान शक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत का दौरा किया गया. यूं तो पहले भी कई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा कर चुके हैं लेकिन वर्तमान वैश्विक माहौल में यह न सिर्फ एक महत्वपूर्ण व्यापारिक अपितु रणनीतिक साझेदारी को भी दर्शाता है.  ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत ‘नमस्ते’ के साथ की.ट्रंप के भाषण को सुनकर लगा कि उन्होंने इसके लिए काफी तैयारी की हुई थी. उन्होंने भारत के विविधता पूर्ण कल्चर के हर एक पहलू को अपने भाषण में समेटने की कोशिश की.    प्रधानमंत्री मोदी भारत की मेहनत और जीवंतता का सही प्रमाण- ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि वह इस अतिथि सत्कार को हमेशा याद रखेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने एक चाय वाले के तौर पर शुरुआत की. उन्होंने चाय बेचने का काम किया. सब उन्हें प्यार करते हैं लेकिन मैं आप...