कोरोना वायरस पर सार्क की कांफ्रेंस में इमरान खान ने भेजा दागी, जानें उसके बारे में
हाल ही में बीते दिन 15 मार्च को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की बढ़ती गंभीर स्थिति तथा इसके संभावित समाधान को लेकर शार्क समूह के विभिन्न राष्ट्र अध्यक्षों एवं प्रधान मंत्रियों के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सभी सदस्य देशों ने इसमें शामिल होने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया था.
लेकिन इस दौरान जो एक बात अलग निकलकर आई वह यह थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस वीडियो कांफ्रेंस में स्वयं शामिल नहीं हुए बल्कि उन्होंने अपने जिस प्रतिनिधि को भेजा वह असल में दागी हैं. पाकिस्तान स्वास्थ्य मामलों के विशेष सहायक डॉक्टर जफर मिर्जा को कॉन्फ्रेंस में शामिल होने हेतु भेजा गया था.
![]() |
| https://navbharattimes.indiatimes.com/india/proposed-saarc-video-conferencing-on-tackling-coronavirus-likely-to-take-place-on-15th-march/amp_articleshow/74628115.cms |
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भले ही वे इस कांफ्रेंस में कोरोना के समाधान को लेकर शामिल हुए हो लेकिन जफर मिर्जा पर उनके ही देश में कोरोना की बीमारी को बढ़ाने को लेकर गंभीर अपराध लगे हुए हैं. दरअसल उन पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के N95 मास्क की अवैध तस्करी की है.
![]() |
| https://jobsvacancy.in/indias-response-to-pakistans-kashmir-melody-at-the-saarc-meeting-on-corona-not-politics-on-humanitarian-issues/?amp |
इसी बीच पाकिस्तान इस साझा कॉन्फ्रेंस में कश्मीर मुद्दे को उछालने से भी पीछे नहीं हटा. हालांकि इस बात की निंदा सभी देशों द्वारा की जा रही है. वहीं भारत द्वारा की गई इस सराहनीय पहल और उसके द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे राहत फंड को लेकर विश्व के सभी देश प्रशंसा कर रहे हैं.
पाकिस्तान के इस रवैया को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट करके हमें जरूर बताएं.



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
if you have any query please contact us.