देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हुए केंद्रीय सरकार द्वारा संपूर्ण देश में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई थी. ऐसे में घर पर लोगों को अपना समय व्यतीत करने के लिए देश के जन जन के चहेते धारावाहिक रामानंद सागर कृत 'रामायण' के प्रसारण का निर्णय भी लिया गया.
मनोरंजन और आध्यात्मिकता का संगम -
रामायण न सिर्फ लॉक डाउन में घर पर रह रहे लोगों के लिए मनोरंजन का एक साधन बनी है इसके साथ ही इसने लोगों को नैतिकता, धार्मिकता तथा पारिवारिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति भी आकर्षित किया है.
इसके अलावा आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि रामायण के पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को टीवी क्षेत्र में एक नवीन पहचान दिलाई है. बढ़ते निजी चैनलों तथा वेब सीरीज के द्वारा परोसे जा रहे अश्लील और बेतुके कंटेंट के बीच रामायण के प्रसारण ने प्रसार भारती को फिर से जन-जन का चहेता बना दिया है.

इस तरह रही रेटिंग -
पिछले शनिवार की सुबह रामायण के शुरुआती एपिसोड में 34 मिलियन व्यूज और जिसकी रेटिंग थी 3.4 प्रतिशत. उसी रात इस शो को 45 मिलियन व्यूज मिले और इसे 5.2 प्रतिशत रेटिंग मिली. लॉन्च के दूसरे दिन,रविवार को शो का प्रदर्शन और भी बेहतर हुआ. सुबह 40 मिलियन व्यूज और रात में 51 मिलियन व्यूज मिले थे.
बार्क इंडिया कि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दूरदर्शन पर रामायण री-टेलीकास्ट ने 2015 के बाद हिन्दी जीईसी शो के लिए सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त की है.
बन चुका हैं no.1 शो -
आपको जानकर खुशी होगी वर्तमान समय में रामायण हिंदी एंटरटेनमेंट शोज में नंबर वन बन चुका है.
इसके साथ ही आपने देखा होगा जिस तरह से रामायण का प्रसारण बढ़ता जा रहा है उसी तरह डीडी नेशनल पर विज्ञापनों की लाइन भी लगती जा रही है. पहले जहां सिर्फ एक दो विज्ञापन दिखाई देते थे आज 4 से 5 विज्ञापन कंपनियों के एडवरटाइजमेंट्स दिखाई देते हैं.

करें समय का सदुपयोग -
लोक डाउन के इस समय का आप भी सदुपयोग कीजिए और अपने परिवार सहित रामायण जरूर देखिए. अपने बच्चों को जरूर रामायण दिखाएं ताकि वे भारत की पारंपरिक महान संस्कृति और मूल्यों से अवगत हो सकें.
इस संदर्भ में आपकी क्या राय है आप कमेंट के माध्यम से हमसे साझा कर सकते हैं.
धन्यवाद...

![]() |
| https://www.google.com/url?sa=i&url=https%3A%2F%2Fwww.businesstoday.in%2Flatest%2Ftrends%2Framayan-re-telecast-garners-highest-viewership-figures-for-a-hindi-gec-since-2015%2Fstory%2F400087.html&psig=AOvVaw2MiAT7nZbu_Lt-M2IbKoyP&ust=1586142712712000&source=images&cd=vfe&ved=0CAIQjRxqFwoTCIC9icSt0OgCFQAAAAAdAAAAABAD |
बार्क इंडिया कि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दूरदर्शन पर रामायण री-टेलीकास्ट ने 2015 के बाद हिन्दी जीईसी शो के लिए सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त की है.
बन चुका हैं no.1 शो -
आपको जानकर खुशी होगी वर्तमान समय में रामायण हिंदी एंटरटेनमेंट शोज में नंबर वन बन चुका है.
इसके साथ ही आपने देखा होगा जिस तरह से रामायण का प्रसारण बढ़ता जा रहा है उसी तरह डीडी नेशनल पर विज्ञापनों की लाइन भी लगती जा रही है. पहले जहां सिर्फ एक दो विज्ञापन दिखाई देते थे आज 4 से 5 विज्ञापन कंपनियों के एडवरटाइजमेंट्स दिखाई देते हैं.

करें समय का सदुपयोग -
लोक डाउन के इस समय का आप भी सदुपयोग कीजिए और अपने परिवार सहित रामायण जरूर देखिए. अपने बच्चों को जरूर रामायण दिखाएं ताकि वे भारत की पारंपरिक महान संस्कृति और मूल्यों से अवगत हो सकें.
इस संदर्भ में आपकी क्या राय है आप कमेंट के माध्यम से हमसे साझा कर सकते हैं.
धन्यवाद...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
if you have any query please contact us.