सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

lockdown लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुष्मिता सेन ने केवल पैरों की उंगलियों पर बनाया अपने पूरे शरीर का संतुलन, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

पूरे देश में चल रहे लोकडाउन के बीच आम आदमी से लेकर प्रसिद्ध हस्तियों तक सभी लोग अपने-अपने घर पर समय व्यतीत कर रहे हैं. इसके लिए तमाम सेलिब्रिटीज भी लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं.  इसी कड़ी में हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर काफी हैरान कर देने वाली फोटो शेयर की. इस फोटो में उनका अंदाज़ देखने लायक है. फोटो में वह योग करती नजर आ रही है और इसकी खास बात यह है कि उन्होंने केवल अपने पैरों की उंगलियों पर ही पूरा संतुलन बनाया हुआ है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस चुनौती को मैंने खुद को करने को दी है और साथ ही उन्होंने इस चैलेंज को दूसरों को भी ट्राई करने की सलाह दी है.  आपको बता दें इस फोटो को लेकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं साथ ही उनकी सराहना भी कर रहे हैं. कैरियर की बात करें तो वह जल्द ही एक वेब सीरीज जिसका नाम 'आर्या' है के जरिए फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली है.

(RAMAYAN) रामायण ने पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को बना दिया फिर से सबका चहेता..

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हुए केंद्रीय सरकार द्वारा संपूर्ण देश में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई थी. ऐसे में घर पर लोगों  को अपना समय व्यतीत करने के लिए देश के जन जन के चहेते धारावाहिक रामानंद सागर कृत 'रामायण' के प्रसारण का निर्णय भी लिया गया. मनोरंजन और आध्यात्मिकता का संगम - रामायण न सिर्फ लॉक डाउन में घर पर रह रहे लोगों के लिए मनोरंजन का एक साधन बनी है इसके साथ ही इसने लोगों को नैतिकता, धार्मिकता तथा पारिवारिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति भी आकर्षित किया है.  इसके अलावा आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि रामायण के पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को टीवी क्षेत्र में एक नवीन पहचान दिलाई है. बढ़ते निजी चैनलों तथा वेब सीरीज के द्वारा परोसे जा रहे अश्लील और बेतुके कंटेंट के बीच रामायण के प्रसारण ने प्रसार भारती को फिर से जन-जन का चहेता बना दिया है. इस तरह रही रेटिंग - पिछले शनिवार की सुबह रामायण के शुरुआती एपिसोड में 34 मिलियन व्यूज और जिसकी रेटिंग थी 3.4 प्रतिशत. उसी रात इस शो को 45 मिलियन व्यूज मिले और इसे 5.2 प्रतिशत रेटिंग मिली. लॉन्च के दूसरे दिन, रवि...

HANTA VIRUS: कोरोना के बाद अब फैला हंता वायरस का डर

HANTA VIRUS : कोरोना के बाद अब फैला हंता वायरस का डर देश में इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर काफी नाजुक माहौल चल रहा हैं. केंद्र,राज्य और स्थानीय सरकारें अपने अपने स्तर पर इस समस्या से निपटने के प्रयास कर रही हैं. इसी बीच चीन से एक ओर परेशान कर देनी वाली खबर आ रही हैं जिसके अनुसार कोरोना के बाद एक ओर खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी हैं.इस वायरस का नाम हंता वायरस बताया जा रहा हैं. ग्लोबल टाइम्स द्वारा दी गयी न्यूज़ को सही माने तो इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी हैं. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात हैं कि लोगों द्वारा इस वायरस को लेकर गलत अफवाहें फैलाने से बचाया जाए. आपकी जानकारीनके लिए बतादे यह वायरस एक विशेष प्रकार के चूहों से फैल रहा हैं. इस चूहें की प्रजाति को डिअर माउस के नाम से जाना जाता हैं. यह हमारे घरों में अपये जाने वाले चूहों से थोड़ा ही अलग हैं. यह 2 से 4 इंच का हैं. इसकी अलग पहचान यह हैं कि यह दो रंग का हैं. साथ ही इसकी आंखें ओर कान भी लंबे हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह वायरस इस तरह के संक्रमित चूहों के मल, मूत्र और अवशिष्टों से फैलता हैं. गौरतलब ...