कोरोनावायरस: यदि बाहर से मंगा रहे हैं खाना तो हो जाएं सतर्क
इस समय पूरे देश में एक जिस महामारी ने अपना आतंक फैला रखा है वह है कोरोनावायरस. कोरोनावायरस काफी अधिक संक्रामक है जो एक से दूसरे व्यक्ति में काफी जल्दी ट्रांसफर होता है.
इस समय जब पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है तो कइ लोग ऑनलाइन अथवा अन्य माध्यम से बाहर से खाना मंगा रहे हैं. यदि आप भी उनमें से हैं तो कुछ बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना बेहद आवश्यक है -
अगर आप पर यह सब्जी ला रहे हैं तो सबसे पहले उन्हें पानी में अच्छी तरह धोएं.
यदि कोई पैकिंग वाला खाना मंगा रहे हैं तो उसे 72 घंटे पहले या तो स्टोर करें अथवा उसे स्प्रे करके संक्रमण रहित बनाएं.

इसके साथ ही जिस प्लास्टिक के गिलास के कंटेनर में खाना पैक करके आया है उसे आप सैनिटाइज वाइप से साफ़ कर ले और खाली करके कचरा पात्र में फेंक दें.
एक विशेष बात जो आपको ध्यान रखनी है आपको खाना डिलीवरी करने आए व्यक्ति के संपर्क में नहीं आना है हो सके तो ऑनलाइन पेमेंट का सहारा लें.

यदि आप पिज्जा मंगाते हैं तो यह अच्छा होगा कि आप पिज़्ज़ा खाने से पहले माइक्रोवेव में कम से कम 2 मिनट के लिए गर्म करें.
यदि आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आप यह सुनिश्चित करेंगे कि घर पर रहकर भी आप ना सिर्फ सरकारी निर्देशों का पालन कर रहे हैं बल्कि स्वयं की सुरक्षा और परिवार की सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर रहे हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
if you have any query please contact us.