Namaste Trump: विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान और आतंकवाद तक यह रही डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की कुछ खास बातें
"Namaste Trump" : विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान और आतंकवाद तक यह रही डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की कुछ खास बातें सोमवार 24 फरवरी का दिन भारतीय राजनीतिक इतिहास के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ क्योंकि इस दिन दुनिया की महान शक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत का दौरा किया गया. यूं तो पहले भी कई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा कर चुके हैं लेकिन वर्तमान वैश्विक माहौल में यह न सिर्फ एक महत्वपूर्ण व्यापारिक अपितु रणनीतिक साझेदारी को भी दर्शाता है. ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत ‘नमस्ते’ के साथ की.ट्रंप के भाषण को सुनकर लगा कि उन्होंने इसके लिए काफी तैयारी की हुई थी. उन्होंने भारत के विविधता पूर्ण कल्चर के हर एक पहलू को अपने भाषण में समेटने की कोशिश की. प्रधानमंत्री मोदी भारत की मेहनत और जीवंतता का सही प्रमाण- ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि वह इस अतिथि सत्कार को हमेशा याद रखेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने एक चाय वाले के तौर पर शुरुआत की. उन्होंने चाय बेचने का काम किया. सब उन्हें प्यार करते हैं लेकिन मैं आप...