Yes bank के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, RBI कर रहा हैं यह काम... हाल ही में देश के सामने यस बैंक की डूबती हुई स्थिति के कारण एक नवीन तरह का आर्थिक संकट पैदा हो गया है. न सिर्फ सरकार बल्कि इस बैंक से जुड़े हुए ग्राहकों के लिए भी यह काफी गंभीर चिंता का विषय बन चुका है. प्रवर्तन निदेशालय इडी की टीम ने हाल ही में यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करते हुए उनके मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी भी की है. वर्ष 2004 में किया था शुरू - आपको बता दें यस बैंक को वर्ष 2004 में राणा कपूर और उनके साथी अशोक कपूर ने मिलकर शुरू किया था. इन दोनों को कॉमर्स फील्ड का काफी दिग्गज माना जाता था. इसके अलावा इन्होंने अमेरिकी बैंक में भी नौकरी की थी लेकिन अनुचित नीतियों और निर्णयों के कारण निजी क्षेत्र का यह दिग्गज बैंक अब जमीन पर आ चुका है. रिज़र्व बैंक ने कण्ट्रोल लिया अपने हाथ में - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यस बैंक के बोर्ड का संचालन अपने हाथों में ले लिया है और साथ ही रिजर्व बैंक ने इसके ग्राहकों के लिए 1 महीने में ₹50000 तक की निकासी होने की सीम...
blog related to top national news, spiritual activity, lifestyle news, exam news and much more.