Fruits and Nutrition: वरदान है यह फल, खाते ही याददाश्त हो जाएगी कंप्यूटर की तरह तेज, क्लिक कर जानें इसके बारे में
प्रकृति ने मनुष्य को कहीं ऐसे नजराने पेश किए हैं जिन्हें यदि मनुष्य संयमित और व्यवस्थित तरीके से उपभोग करें तो इससे वह स्वयं का सर्वांगीण विकास कर सकता है. खास बात यह है कि प्रकृति प्रदत सभी चीजें सभी मनुष्यों के लिए समान रूप से उपलब्ध है. आज हम बात करते हैं फलों के बारे में. फलों का सेवन न सिर्फ आपको तरह-तरह की बीमारियों से बचाएगा बल्कि आपके तन और मन को भी एक बेहतरीन संतोष प्रदान करता है. सेव, केला, आंवला, संतरा, आम और अंगूर आदि कई ऐसे फल हमारे लिए उपलब्ध है जिनका सेवन ऋतू एवं मौसम अनुसार काफी लाभ देता है. आज के अंक में हम आपसे बात करने जा रहे हैं एक ऐसे फल के बारे में जो आपकी मेमोरी पावर के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा. यह हैं बेल का फल - इस फल का नाम है 'बेल'. आप में से कई शायद इसका नाम पहली बार सुन रहे हो लेकिन मुख्यतः ग्रामीण इलाकों में यह सामान्य रूप से पाए जाने वाला फल है जोकि बिल्वपत्र (जिनका प्रयोग शिवजी की पूजा में किया जाता है) के पेड़ पर उगते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर - बेल का फल कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फास्फोरस जैसे तत्वों स...