सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Yes bank के पूर्व सीईओ rana kapoor के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, RBI कर रहा हैं यह काम...

Yes bank के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, RBI कर रहा हैं यह काम...

हाल ही में देश के सामने यस बैंक की डूबती हुई स्थिति के कारण एक नवीन तरह का आर्थिक संकट पैदा हो गया है. न सिर्फ सरकार बल्कि इस बैंक से जुड़े हुए ग्राहकों के लिए भी यह काफी गंभीर चिंता का विषय बन चुका है.
प्रवर्तन निदेशालय इडी की टीम ने हाल ही में यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करते हुए उनके मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी भी की है.
yes bank, rana kapoor, RBI, ED, mumbai
वर्ष 2004 में किया था शुरू -
आपको बता दें यस बैंक को वर्ष 2004 में राणा कपूर और उनके साथी अशोक कपूर ने मिलकर शुरू किया था. इन दोनों को कॉमर्स फील्ड का काफी दिग्गज माना जाता था. इसके अलावा इन्होंने अमेरिकी बैंक में भी नौकरी की थी लेकिन अनुचित नीतियों और निर्णयों के कारण निजी क्षेत्र का यह दिग्गज बैंक अब जमीन पर आ चुका है. yes bank, rana kapoor, RBI, ED, mumbai
रिज़र्व बैंक ने कण्ट्रोल लिया अपने हाथ में -
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यस बैंक के बोर्ड का संचालन अपने हाथों में ले लिया है और साथ ही रिजर्व बैंक ने इसके ग्राहकों के लिए 1 महीने में ₹50000 तक की निकासी होने की सीमा तय कर दी है.
रिस्ट्रक्चरिंग प्लान किया जा रहा हैं तैयार -
रिजर्व बैंक से जो सूचना मिली है उसके अनुसार अगले 1 महीने के भीतर यस बैंक के लिए रिस्ट्रक्चरिंग प्लान तैयार हो जाएगा और इसके बाद जो भी कंपनी अथवा बैंक यस बैंक में हिस्सेदारी लेना चाहेंगे उनके लिए रास्ता खुला रहेगा.yes bank, rana kapoor, RBI, ED, mumbai
सूत्रों की मानें तो एसबीआई ने यस बैंक में हिस्सेदारी खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. इसके तहत 49 फ़ीसदी हिस्सेदारी ली जा सकती है.

yes bank, rana kapoor, RBI, ED, mumbai

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(RAMAYAN) रामायण ने पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को बना दिया फिर से सबका चहेता..

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हुए केंद्रीय सरकार द्वारा संपूर्ण देश में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई थी. ऐसे में घर पर लोगों  को अपना समय व्यतीत करने के लिए देश के जन जन के चहेते धारावाहिक रामानंद सागर कृत 'रामायण' के प्रसारण का निर्णय भी लिया गया. मनोरंजन और आध्यात्मिकता का संगम - रामायण न सिर्फ लॉक डाउन में घर पर रह रहे लोगों के लिए मनोरंजन का एक साधन बनी है इसके साथ ही इसने लोगों को नैतिकता, धार्मिकता तथा पारिवारिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति भी आकर्षित किया है.  इसके अलावा आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि रामायण के पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को टीवी क्षेत्र में एक नवीन पहचान दिलाई है. बढ़ते निजी चैनलों तथा वेब सीरीज के द्वारा परोसे जा रहे अश्लील और बेतुके कंटेंट के बीच रामायण के प्रसारण ने प्रसार भारती को फिर से जन-जन का चहेता बना दिया है. इस तरह रही रेटिंग - पिछले शनिवार की सुबह रामायण के शुरुआती एपिसोड में 34 मिलियन व्यूज और जिसकी रेटिंग थी 3.4 प्रतिशत. उसी रात इस शो को 45 मिलियन व्यूज मिले और इसे 5.2 प्रतिशत रेटिंग मिली. लॉन्च के दूसरे दिन, रवि...

रामायण में मेघनाथ का किरदार निभाने वाले विजय अरोरा की लड़कियां हुआ करती थी दीवानी

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण  का पुनः प्रसारण जब से दूरदर्शन पर किया जा रहा है तब से इसने भारतीय धारावाहिक की लिस्ट के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. नई पीढ़ी में इस धारावाहिक के किरदार नए सिरे से प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं. साथ ही लोगों में इस बात की भी जिज्ञासा है कि इसमें अभिनय करने वाले किरदार वास्तविकता में कौन है तथा अब क्या कर रहे हैं?  इसी कड़ी में हाल ही में रावण के पुत्र मेघनाथ का किरदार निभाने वाले 'विजय अरोरा' लोगों के जेहन में छा गए हैं. आपको बता दें विजय अरोड़ा ने रामायण में काम करने से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और उनके डैशिंग लुक्स की लड़कियां दीवानी हुआ करती थी. 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' यह गाना तो आप सभी ने सुना होगा इस गाने में आपको विजय अरोरा दिखाई देते हैं. विजय अरोरा ने रामायण में इतना दमदार अभिनय किया था कि हर कोई उनका दीवाना हो गया था.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'जरूरत' से की थी. लेकिन उनके करियर में इन्हें विशेष पहचान दिलाने वाली फिल्म 'यादों की बारात' रही. जिसमें जीनत अमान इनके अप...

Holi 2020: इस बार होली का शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी खास बातें जानने के लिए पढ़िए यह लेख

Holi 2020: इस बार होली का शुभ मुहूर्त शीघ्र ही होली का पावन त्यौहार आने वाला है. आने वाली 9 मार्च को होलीका दहन किया जाएगा वहीं अगले दिन यानी 10 मार्च को होली खेली जाएगी. होली का त्यौहार भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का एक विशेष उदाहरण प्रस्तुत करता है. यह हमें एक ऐसा माहौल प्रदान करता है जिसमें किसी को किसी से कोई बैर नहीं रहता. सब एक दूसरे के रंग लगाते हैं और आपस में खुशियां मनाते हैं और हंसते गाते नाचते हैं. सभी के आकर्षण का केंद्र - रंगों से सरोवर यह त्यौहार न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि बड़े बूढ़ों सभी के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र रहता है. जिसमें परिवार और समाज के सभी लोग आपस में मिलजुल कर कुछ हंसी खुशी के पल साथ में बिताते हैं. क्या होगा शुभ मुहूर्त - इस बार होली का दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:26 से लेकर 8:52 तक रहेगा. यानी कि होलिका दहन के लिए यह सबसे बेहतर समय रहेगा. यदि गांव आदि की बात करें तो गांवों में आज भी देसी बबूल की एक शाखा लेकर उसी को होलिका दहन के स्वरूप में जलाया जाता है. जलती हुई होलिका में ग्रामवासी नवीन अनाज की बालियों को सेकते हैं. एक दूसरे क...