क्रिकेट के प्रति भारतीयों की दीवानगी जग जाहिर है और जब बात क्रिकेट की की जाती है तो इसमें आईपीएल को कैसे भूला जा सकता है. आईपीएल क्रिकेट का एक ऐसा संस्करण है जिसकी लोकप्रियता सर्वाधिक है. पिछले कई सालों से लगातार आईपीएल के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है.
प्रशंसक अपने सबसे पसंदीदा खिलाड़ी को विभिन्न टीमों में खेलते हुए देखकर काफी रोमांचित होते हैं. वैसे आईपीएल हर वर्ष आयोजित होते हैं लेकिन इस बार आयोजित होने वाले आईपीएल में कुछ ऐसी खास बातें हैं जो इसे काफी अधिक रोमांचित बना रही है.
सबसे पहली बात करें तो वह है महेंद्र धोनी से लेकर. जी हां, इस बार के आईपीएल में दर्शक काफी लंबे समय बाद अपने फेवरेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को खेलता हुआ देख सकेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी को फिर से क्रिकेट खेलते हुए देखना काफी रोमांचित होगा.
दूसरी बात बीसीसीआई इस वर्ष नए नियम भी बना रहा है जिसके अनुसार यदि खेलने के दौरान कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो उसकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को मैच में शामिल किया जा सकता है.
तीसरी बात इस बार कई बड़े खिलाड़ियों की टीमों में अदला-बदली भी की गई है. यानी कि अब तक आप अपने फेवरेट खिलाड़ी को जिस टीम के साथ खेलता हुआ देख रहे थे अब उन्हें अलग जर्सी में किसी अन्य टीम के साथ खेलता हुआ भी देख सकेंगे.
आने वाले आईपीएल मैचों को लेकर आप किस टीम को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं कमेंट करके हमें जरूर बताएं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
if you have any query please contact us.