INTERNATIONAL WOMEN'S DAY 2020
8 मार्च यानी कि पूरे विश्व में महिलाओं को समर्पित एक विशेष दिवस जिसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(international women's day) के रूप में मनाया जाता है. चाहे बात घर की हो समाज की हो या फिर एक राष्ट्र की हो हरे क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका सदा से ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण बनी हुई है. एक समाज तो क्या एक परिवार की कल्पना भी बिना किसी महिला के संभव ही नहीं है. इसलिए महिलाओं के लिए समर्पित एक विशेष दिवस का काफी महत्व हो जाता है.
आज के समय में यदि महिलाओं की स्थिति की बात करें तो यद्यपि आज भी महिलाएं अपनी सही भूमिका को दर्शाने के लिए संघर्ष कर रही है. तथापि आज महिलाएं अपने पारंपरिक कार्य क्षेत्र यानी कि घरेलू भूमिका से निकलकर आज राजनीति, सिनेमा, मीडिया, बाजार हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा रखी है.
आइए आपको बताते हैं मोदी सरकार 2.0 की कुछ महिला नेताओं से जिन्होंने राजनीति क्षेत्र में अपने कार्य दम के आधार पर मजबूर छवि का निर्माण किया है -
निर्मला सीतारमण -
वर्तमान में देश के वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं. उन्होंने ऐसे समय में वित्त मंत्रालय की कमान अपने हाथ में ली जब सारे विश्व में एक तरह की आर्थिक सुस्ती का माहौल चल रहा है. रक्षा मंत्री के तौर पर भी इन्होंने कई कड़ी चुनौतियों का सामना किया जिनमें राफेल डील से संबंधित विवाद भी शामिल रहा था.
स्मृति ईरानी-
टीवी कलाकार से लेकर राजनीति में शीर्ष नेताओं में जगह बनाने वाली स्मृति ईरानी वर्तमान में कांग्रेश अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी से हराकर सांसद बनने वाली प्रमुख नेता है. स्मृति ईरानी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय सूचना और प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली थी. भारतीय जनता पार्टी की भूमिका को आमजन के सामने लाने में स्मृति ईरानी की एक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.

हरसिमरत कौर बादल-
इस समय हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. आपको बता दें इनका संबंध पंजाब के प्रमुख राजनीतिक परिवार से रहा है. यह पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं प्रकाश सिंह बादल की बहू है. इस समय उनके सामने खेती में नवाचार तथा खाद्य बाजार को बढ़ाने जैसी चुनौतियां खड़ी है.
8 march, international women's day, modi sarkaar, nirmala sitaraman, smriti irani, bjp.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
if you have any query please contact us.