सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Namaste Trump: विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान और आतंकवाद तक यह रही डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की कुछ खास बातें

"Namaste Trump": विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान और आतंकवाद तक यह रही डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की कुछ खास बातें

 सोमवार 24 फरवरी का दिन भारतीय राजनीतिक इतिहास के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ क्योंकि इस दिन दुनिया की महान शक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत का दौरा किया गया. यूं तो पहले भी कई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा कर चुके हैं लेकिन वर्तमान वैश्विक माहौल में यह न सिर्फ एक महत्वपूर्ण व्यापारिक अपितु रणनीतिक साझेदारी को भी दर्शाता है.

namste trump

 ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत ‘नमस्ते’ के साथ की.ट्रंप के भाषण को सुनकर लगा कि उन्होंने इसके लिए काफी तैयारी की हुई थी. उन्होंने भारत के विविधता पूर्ण कल्चर के हर एक पहलू को अपने भाषण में समेटने की कोशिश की. 
 प्रधानमंत्री मोदी भारत की मेहनत और जीवंतता का सही प्रमाण-
ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि वह इस अतिथि सत्कार को हमेशा याद रखेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने एक चाय वाले के तौर पर शुरुआत की. उन्होंने चाय बेचने का काम किया. सब उन्हें प्यार करते हैं लेकिन मैं आपको बता दूं वह काफी कठिन शख्स है. इसी कड़ी में ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ गुजरात के अपितु पूरे भारत के गौरव है. आप जीते जागते सबूत हैं कि कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ भारतीय कुछ भी पा सकते हैं.
 भारत को लेकर  ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को प्यार करता है, भारत का सम्मान करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार और निष्ठावान दोस्त रहेगा.

namaste trump

आतंकवाद को लेकर अपनी नीति का उल्लेख-
 ट्रंप ने अपने भाषण में इस्लामिक आतंकवाद का भी जिक्र किया और कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन इस दिशा में विशेष प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा भारत और अमेरिका आतंकियों को रोकने में जुटे हुए हैं हर देश को हक है कि वह अपनी सरहदों को सुरक्षित रखें.
 विविधता में एकता-
 भारत की विविधता पूर्ण संस्कृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा यहां लाखों हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई और यहूदी साथ-साथ प्रार्थना करते हैं. यह पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है.

namaste trump, bollywood

 सचिन- विराट- शाहरुख का उल्लेख किया -
 बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर ट्रंप ने कहा भारत हर साल 2000 से अधिक फिल्में बनाता है जो बॉलीवुड है. पूरी दुनिया में स्वागत किया जाता है. लोग भांगड़ा म्यूजिक पसंद करते हैं. लोगों को DDLJ भी काफी पसंद है. भारत ने दुनिया को सचिन, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी दिए.

 तो यह थी ट्रंप के भारत को लेकर दिए गए भाषण की कुछ खास बातें. भारत और अमेरिका की साझेदारी को आप किस रूप में देखते हैं कमेंट करके हमें जरूर बताएं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(RAMAYAN) रामायण ने पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को बना दिया फिर से सबका चहेता..

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हुए केंद्रीय सरकार द्वारा संपूर्ण देश में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई थी. ऐसे में घर पर लोगों  को अपना समय व्यतीत करने के लिए देश के जन जन के चहेते धारावाहिक रामानंद सागर कृत 'रामायण' के प्रसारण का निर्णय भी लिया गया. मनोरंजन और आध्यात्मिकता का संगम - रामायण न सिर्फ लॉक डाउन में घर पर रह रहे लोगों के लिए मनोरंजन का एक साधन बनी है इसके साथ ही इसने लोगों को नैतिकता, धार्मिकता तथा पारिवारिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति भी आकर्षित किया है.  इसके अलावा आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि रामायण के पुनः प्रसारण ने दूरदर्शन को टीवी क्षेत्र में एक नवीन पहचान दिलाई है. बढ़ते निजी चैनलों तथा वेब सीरीज के द्वारा परोसे जा रहे अश्लील और बेतुके कंटेंट के बीच रामायण के प्रसारण ने प्रसार भारती को फिर से जन-जन का चहेता बना दिया है. इस तरह रही रेटिंग - पिछले शनिवार की सुबह रामायण के शुरुआती एपिसोड में 34 मिलियन व्यूज और जिसकी रेटिंग थी 3.4 प्रतिशत. उसी रात इस शो को 45 मिलियन व्यूज मिले और इसे 5.2 प्रतिशत रेटिंग मिली. लॉन्च के दूसरे दिन, रवि...

रामायण में मेघनाथ का किरदार निभाने वाले विजय अरोरा की लड़कियां हुआ करती थी दीवानी

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण  का पुनः प्रसारण जब से दूरदर्शन पर किया जा रहा है तब से इसने भारतीय धारावाहिक की लिस्ट के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. नई पीढ़ी में इस धारावाहिक के किरदार नए सिरे से प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं. साथ ही लोगों में इस बात की भी जिज्ञासा है कि इसमें अभिनय करने वाले किरदार वास्तविकता में कौन है तथा अब क्या कर रहे हैं?  इसी कड़ी में हाल ही में रावण के पुत्र मेघनाथ का किरदार निभाने वाले 'विजय अरोरा' लोगों के जेहन में छा गए हैं. आपको बता दें विजय अरोड़ा ने रामायण में काम करने से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और उनके डैशिंग लुक्स की लड़कियां दीवानी हुआ करती थी. 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' यह गाना तो आप सभी ने सुना होगा इस गाने में आपको विजय अरोरा दिखाई देते हैं. विजय अरोरा ने रामायण में इतना दमदार अभिनय किया था कि हर कोई उनका दीवाना हो गया था.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'जरूरत' से की थी. लेकिन उनके करियर में इन्हें विशेष पहचान दिलाने वाली फिल्म 'यादों की बारात' रही. जिसमें जीनत अमान इनके अप...

Holi 2020: इस बार होली का शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी खास बातें जानने के लिए पढ़िए यह लेख

Holi 2020: इस बार होली का शुभ मुहूर्त शीघ्र ही होली का पावन त्यौहार आने वाला है. आने वाली 9 मार्च को होलीका दहन किया जाएगा वहीं अगले दिन यानी 10 मार्च को होली खेली जाएगी. होली का त्यौहार भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का एक विशेष उदाहरण प्रस्तुत करता है. यह हमें एक ऐसा माहौल प्रदान करता है जिसमें किसी को किसी से कोई बैर नहीं रहता. सब एक दूसरे के रंग लगाते हैं और आपस में खुशियां मनाते हैं और हंसते गाते नाचते हैं. सभी के आकर्षण का केंद्र - रंगों से सरोवर यह त्यौहार न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि बड़े बूढ़ों सभी के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र रहता है. जिसमें परिवार और समाज के सभी लोग आपस में मिलजुल कर कुछ हंसी खुशी के पल साथ में बिताते हैं. क्या होगा शुभ मुहूर्त - इस बार होली का दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:26 से लेकर 8:52 तक रहेगा. यानी कि होलिका दहन के लिए यह सबसे बेहतर समय रहेगा. यदि गांव आदि की बात करें तो गांवों में आज भी देसी बबूल की एक शाखा लेकर उसी को होलिका दहन के स्वरूप में जलाया जाता है. जलती हुई होलिका में ग्रामवासी नवीन अनाज की बालियों को सेकते हैं. एक दूसरे क...