हम मनुष्यों के लिए प्रकृति ने कई ऐसी चीजें उपहार स्वरूप दी है जिनका यदि हम नियंत्रित रूप से सेवन और इस्तेमाल करें तो इससे अपनी पूरी जिंदगी को काफी बेहतर बना सकते हैं. यदि आजकल के समय में जितनी भी समस्याएं पैदा हो रही है उनकी और ध्यान दें और इनके पीछे की वजह को जानने का प्रयास किया जाए तो हमें पता चलता है कि इन सब के पीछे कहीं ना कहीं प्रमुख कारण आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अव्यवस्थित लाइफ स्टाइल है.
व्यक्ति आज पैसा कमाने और एक अजीब सी होड़ में सबसे आगे रहने के लिए अपनी मानसिक और शारीरिक शांति और स्वास्थ्य को बहुत पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है. ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि हम अपनी आदतों को भी समझे अपने खान-पान और रहन-सहन की आदतों पर भी थोड़ा ध्यान दें.
आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कुछ खाने से जुड़ी चीजों के बारे में जिनका सेवन यदि गलत तरीके से किया जाता है तो यह काफी नुकसानदायक हो सकता है. क्या होना चाहिए इनके सेवन का सही तरीका आइए जानते हैं -
दही-
काफी पुराने समय से ही दही भारतीय जीवन पद्धति का एक अनिवार्य हिस्सा है. दही कई सारे स्वास्थ्यवर्धक जीवाणु को अपने भीतर समाहित किए हुए रहता है. लेकिन आयुर्वेद कहता है कि दही का सेवन रात में कभी नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इससे जुखाम की समस्या बढ़ सकती है. दही को खाने का सबसे उपयुक्त समय है दोपहर का समय.
दूध -
कहा जाता है कि यदि आप एक गिलास शुद्ध दूध का सेवन कर लेते हैं तो यह आपको अपने दिन भर के कार्यों के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे देता है. दूध को लेकर आयुर्वेद कहता है कि दूध हमेशा रात में पीना चाहिए. इसके अलावा एक्सरसाइज आदि के बाद भी दूध लेना उपयुक्त है
सूखा मेवा -
काजू बादाम और अखरोट जैसे आपके ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाए रखते हैं जो कि दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है. यह वजन बढ़ाने में भी काफी कारगर रहते हैं यदि इन्हें खाने का सही समय की बात करें तो यह सुबह खाए जाने चाहिए.
केला और सेव -
हो केला एक संपूर्ण आहार के रूप में पहचाना जाता है. इसलिए इसके सेवन को दोपहर में किया जाना बेहतर बताया गया है. वहीं सेव में प्राकृतिक एसिड उपलब्ध रहते हैं इसे खाने का सही समय सुबह है. सेब के छिलकों में फाइबर पेक्टिन होता है जो भी काफी फायदेमंद रहता है.
इसी तरह चावल का सेवन रात्रि में नहीं किया जाना चाहिए. दोपहर में इसे खाना सबसे उपयुक्त रहता है. मांस का सेवन भी रात को नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे पचने में काफी ज्यादा समय लगता है.




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
if you have any query please contact us.